आक्रोश: कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का निगम गेट पर प्रदर्शन, गुमराह कर उजाड़ने का आरोप

आक्रोश: कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का निगम गेट पर प्रदर्शन, गुमराह कर उजाड़ने का आरोप
Spread the love

 

रुद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित होने की सूचना पर राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारी एकत्रित होकर नगर निगम पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में वह निगम गेट धरने पर बैठ गए। यहां पर व्यापारियों ने प्रशासन पर गुमराह कर उजाड़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान व्यापारियों को न्याय दो न्याय दो के भी नारे गूंजे। एमएनए व मेयर के बैठ कर वार्ता करने के आश्वासन पर व्यापारी गेट से उठ गए और निगम परिसर में पहुंचे। रविवार को निगम बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले उजाड़े गये व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में निगम में पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ गेट पर प्रदर्शन करिया और वहीं पर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का आरोप था कि प्रशासन ने व्यापारियों को गुमराह कर दुकानें तोड़ दीं। इसी बीच मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा पहुंचे। गेट पर व्यापारियों के बैठने पर वह व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को अंदर बैठ कर वार्ता करने की बात कही। व्यापारी उनसे बसाने की बात कहते रहे। थोड़ी देर में मेयर रामपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने भी व्यापारियों को बोर्ड की बैठक में वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी गेट से उठ कर अंदर चले गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना था कि निगम व प्रशासन व्यापारियों की दुकानों की व्यवस्था करें। इससे कम कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं। व्यापारियों को उनका हक दिलाकर ही रहेंगे। उनका कहना था कि व्यापारियों को  न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारियों ने मेयर से व्यापारियों के हक में बोर्ड की बैठक प्रस्ताव पारित करने की मांग उठाई। राजेश बंसल, महामंत्री हरीश अरोड़ा, आशू ग्रोवर,सुरेंद्र तनेजा, शैलेन्द्र ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह, इंदर मदान, श्याम धींगरा, अनिल जोशी, अनिल कक्कड़, हर्ष रावल, नरेन्द्र चावला, अमरजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, हबीब अहमद, इदरीस, राजू, हरीश जुनेजा आदि मौजूद थे।

 

Parvatanchal