सराहनीय: दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 90 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके 31 सुपर सीनियर सिटीजंस को किया सम्मानित

सराहनीय: दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 90 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके 31 सुपर सीनियर सिटीजंस को किया सम्मानित
Spread the love

99 साल के डॉ चांदना को सुपर सीनियर सिटीजन किंग का ताज़

देहरादून।  सामाजिक कार्यों के लिये जानी पहचानी देहरादून की 43 वर्ष पुरानी संस्था दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 90 वर्ष या अधिक आयु के 31 वरिष्ठ नागरिकों को गुरु नानक निवास सुभाष रोड में सम्म्मनित कर उनकी अहमियत के साथ समाज एवँ देश को एक नया सन्देश दिया है। आजकल जहाँ बच्चे माता पिता को वृद्धाआश्रम में छोड़ रहे है वही उनसे कुछ दुर्व्यवहार करते है उन सभी के लिये एक प्रेरणा बनेगा। संस्था द्वारा सर्वप्रथम सुपर सीनियर सिटीजन का माला पहनाकर सम्मान किया गया एवँ चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, विशिष्ट अतिथि सरदार गुरबख्श सिंह राजन एवं संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह ने एक एक कर सभी वरिष्ठ नागरिकों को शाल पहना कर सम्मान किया तथा भेंट स्वरूप दीवार घड़ी, कंबल एवं 2100.00 रुपए के साथ सम्मान पत्र प्रदान किये। सबसे वरिष्ठ नागरिक 1945 से लेकर आज भी प्रैक्टिस कर रहे जनरल फिजिशियन  डॉ उत्तम चन्द चांदना जो 20 अप्रैल 2023 को 99 वर्ष के हो रहे हैं, को सुपर सीनियर सिटीजन किंग घोषित कर ताज पहनाया गया। इसी प्रकार 98 वर्षीय श्रीमती सोमवती देवी को सुपर सिटीजन क्वीन घोषित कर ताज पहनाया गया।
मुख्य अतिथि नरेन्द्रजीत सिंह पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड ने संस्था की इस नई पहल की प्रंशसा करते हुए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये नई पहल युवाओं को अति वरिष्ठ नागरिकों से प्रेरणा देगी कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए वे भी परिवार, समाज एवं देश के उत्थान में योगदान दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री राजन ने नई सोच को प्रेरणादायक बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि सुपर सीनियर सिटीजन ढूंढ़ने के काफी प्रयास शहर में लाउडस्पीकर द्वारा घोषणा व समाचार पत्रों के जरिए किये गये एवं सभी सदस्यों ने भी अपने सोशल मीडिया द्वारा पता लगाया।
सम्मानित होने वाले नागरिकों में विभिन्न सरकारी, सार्वजनिक उपक्रमों, सेना, पुलिस, अध्य्यापन से सेवानिवृत्त, सफल व्यापारी, छोटे वर्ग से एक बढ़ई और 7 घरेलू स्त्रियां शामिल थीं। सुपर सिटीजन किंग डॉ उत्तम चन्द चांदना के अलावा सेवानिवृत्त कर्नल ईश्वर सिंह थापा, जो 1986 में सेवानिवृत्त हुए तथा उन्होंने 1962 में चाईना युद्ध, 1965 एवं 1971 में पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया। पूर्व प्रिंसिपल डी ए वी पी जी कॉलेज एवं पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय डॉ आई पी सक्सेना, ओ एन जी सी के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चन्द गोयल, मुख्य इंजीनियर सरदार भूपेन्द्र सिंह साहनी, मुख्य केमिस्ट कृष्ण कुमार अरोरा के साथ एथेलेटिक खिलाड़ी दर्शन सिंह, जिहोंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड, 2 सिल्वर एवं 2 ब्रॉंज पदक जीते, भाव सिंह चौहान, जिन्होंने राष्ट्रीय वेटेरिनरी 2023 प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता मुख्य रहे।
संस्था के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह मदान ने इस आयोजन को सफल बनाने में और नई सोच के लिये संस्थापक अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरदार जी एस जसस्ल ने किया। अंत में सरदार अमरजीत सिंह भाटिया ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के साथ सुपर सीनियर सिटीजन के पारिवारिक सदस्यों, जो उन्हें यहां तक लेकर आये, समाचार मीडिया, ई मीडिया के प्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से सफल कार्यक्रम हो सका। राष्ट्र गान के साथ सभी को भोजन प्रसाद लेकर जाने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, उपाध्यक्ष वी के वोहरा, संयुक्त सचिव इंद्रजीत सिंह, जे सी शर्मा अर्जुन दास भारद्वाज एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक डॉ. उत्तमचंद चांदना जो कि अप्रैल 99 वर्ष के होने जा रहे हैं को सुपर सिटीजन किंग घोषित कर ताज पहनाया गया। इसी प्रकार 98 वर्षीय श्रीमती सोमवती देवी को सुपर सिटीजन क्वीन घोषित कर ताज पहनाया गया।

Parvatanchal