शिकंजा: पुलिस ने दबोचा नशे का  सौदागर, प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद

शिकंजा:  पुलिस ने दबोचा नशे का  सौदागर, प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद
Spread the love

रुद्रपुर। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत किच्छा पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध बाईक सवार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात एसएसआई सुनील सुतेड़ी कांस्टेबल जगमोहन सिंह व भगवत सिंह परिहार के साथ शांति व्यवस्था, संदिग्धों की निगरानी अभियान के तहत हल्द्वानी रोड पर काली मन्दिर तिराहे के पास चैकिंग कर रहे थे। तभी हल्द्वानी रोड की ओर से एक बाईक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देख बाईक सवार व्यक्ति ने बाईक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसको शक होने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में वह सन्तोषजनक जबाव नहीं दे पाया। सख्ती करने पर उसने अपना नाम हरविन्दर सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह, निवासी देवरीफार्म, थाना बहेड़ी जनपद बरेली बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये व्यक्ति की पीठ पर एक स्लेटी रंग का बैग था, जिसमें तलाशी लेने पर प्रतिबंधित दवाओं के साथ ही नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शन विभिन्न मार्का के थे। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने को कार्रवाई लगातार कर रही है।

Parvatanchal