सफलता: पुलिस के हत्थे चढ़ा ईनामी अभियुक्त, सामुहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में था वांछित

देहरादून। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित इनामी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से बिहार निवासी है।
छह साल पहले मसूरी में एक महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उसकी पहचान न हो सके, आरोपितों ने तेजाब से उसका चेहरा जला दिया था। नामजद नौ आरोपितों में से सात की गिरफ्तारी कर ली गई थी, दो अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।
इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी पहचान बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सहियारा, जिला सीतामड़ी (बिहार) के रूप में बताई।