हालात: विभागीय अनदेखी के चलते पेयजल सुविथा से वंचित है गढ़वाल की यह ग्राम सभा, एमडी व सचिव से लगाई है गुहार

हालात: विभागीय अनदेखी के चलते पेयजल सुविथा से वंचित है गढ़वाल की यह ग्राम सभा, एमडी व सचिव से लगाई है गुहार
Spread the love

 

 

कोटद्वार। जल जीवन मिशन के तहत जनपद पौड़ी द्वारीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम सभा खजरी सनैत गांव की योजना जल निगम कोटद्वार द्वारा निर्मित की गई, लेकिन श्रोत से टैंक की ओर न बनाकर टैंक से आगे पाईपलाईन डाली गयी, जो कि कई स्थानों पर भूमिगत नहीं है तथा अनेक स्थानों पर लीकेज के कारण पेयजल का भारी दुरुपयोग हो रहा है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। उक्त योजना पर 10 लाख के लगभग खर्चा हो चुका है। पाईप लाईन पर जहाँ बैंड हैं ,वहाँ एल्बो/बैंड लगाने की बजाय पाईपों को जगह -जगह जोर जबरदस्ती मोड़ा गया है। तकनीकी दृष्टि से यह बहुत बड़ी लापरवाही है, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है ।
इसी योजना से टैंक से दूसरे गांव को भी पेयजल आपूर्ति दी गई है, जहां इसी डिवीजन के अन्तर्गत झिमरौली पेयजल योजना से पहले से ही पेयजल आपूर्ति की जा रही रही है। परिणामस्वरूप सनेत की पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जगह – जगह लगे स्टैंड पोस्ट मानकों के अनुरूप कार्य न होने के कारण जगह जगह लटक रहे हैं। नया पेयजल टैंक बनना प्रस्तावित था, लेकिन नया टैंक न बनाकर पुराने टैंक पर ही लीपापोती कर योजना के लिये स्वीकृत धनराशि का भारी दुरुपयोग किया गया। ग्रामींणों ने इस सन्दर्भ में प्रबन्ध निदेशक उतराखंड जल निगम तथा सचिव पेयजल उत्तराखंड शासन को पत्र लिखकर योजना की जांच तथा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Parvatanchal