शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 16 मार्च 2023

मेष –
आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। घर में मांगलिक काम की योजना बनेगी। इस समय विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य लें। कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। कुछ खास अनुबंध मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। कोई कर्मचारी ही इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। ऑफिस में शांति भरा माहौल रहेगा। कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है।

वृष –
कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रुचि जागृत होगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कुछ व्यवधान आएंगे, परंतु काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद ही करें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। तनाव जैसी स्थितियों से परहेज करें। काम करने की जगह पर कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन कोशिश करने से समस्या खत्म भी हो जाएगी। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग सावधान रहें। मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। तथा मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं।

मिथुन –
कुछ समय अपने रुचिपूर्ण तथा व्यक्तिगत कार्यों में जरूर व्यतीत करें, जिससे आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं, परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपनी गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी ना करें। व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम प्रसंगों में लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज ही रखें।

कर्क –
परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से बहुत ही आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। कोई समस्या अथवा व्यवधान आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा पुनः अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाएं। अभिभावकों को अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करें। कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आप तनाव मुक्त होकर अपने बाकी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से व्यवस्था बिगड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप सबसे सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों में ना पड़ें। एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है, जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।

सिंह –
घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें। लोन अथवा उधार लेने की स्थिति बन रही है तो अपनी सामर्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आपको अच्छे आर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा तथा दोस्तों के साथ गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। गैस और एसिडिटी बनाने वाले पदार्थों के सेवन से परहेज करें तथा हल्का आहार लें। इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता हैै।

कन्या –
आपका अपने व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना आपके समय की बचत करेगा। इस समय धन से संबंधित किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। भूमि संबंधी कोई खरीद-फरोख्त जैसी गतिविधि चल रही है तो कागजातों की अच्छी से तरह जांच करवा लें। वरना आप किसी आर्थिक परेशानी में भी उलझ जाएंगे। बिजनेस में काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों में सुधार होगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेगी। परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा तथा परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु लापरवाही भी बरतना उचित नहीं है।

तुला –
सोसायटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें, सफलता अवश्यंभावी है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। संभव हो तो चलाने से परहेज ही करें। आर्थिक मामले भी अभी पूर्ववत ही रहेंगे, इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवा वर्ग समय व्यर्थ ना करके कुछ ना कुछ गतिविधियों में व्यस्तता रखें। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं। आज बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ मन मुताबिक गतिविधियां बनी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपसी सहयोग से उनको निपटा लें। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। मौसमी बीमारी जैसे एलर्जी या खांसी जुखाम की दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक उपचार इस के लिए उचित समाधान है।

वृश्चिक –
आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा, परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसका बजट बनाएंगे तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। घर अथवा व्यवसाय संबंधी कोई भी कार्य पर अपनी निगरानी अवश्य रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अपने स्वभाव को संतुलित रखें। आपकी वजह से पारिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान लें और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा लें।

धनु –
मेहमाननवाजी में समय व्यतीत होगा तथा घर में आए लोगों के साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन संबंधी कोई विचार बना हुआ है तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। समय सावधानी बरतने का भी है। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं। राजकीय कार्यों से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं। इसलिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। नौकरी में अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय दूरी अवश्य बनाकर रखें। योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। मानसिक तनाव की वजह से थकान तथा ऊर्जा की कमी रहेगी।

मकर –
सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। अगर पैतृक अथवा अन्य कोई मामला उलझा हुआ है तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है, जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा कि पहले योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना इसका असर मान-सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही भी करना ठीक नहीं है।

कुंभ –
इस समय परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। परंतु अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कार्य को उचित रूप से हल करने में सक्षम भी रहेंगे। आप अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशी वाला माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन और शोध जैसे कामों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि क्रोध और आवेश में आकर आपका कोई बना बनाया काम खराब भी हो सकता है। यह समय धैर्य और संयम रखकर व्यतीत करने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी, परंतु आप अपना साहस और हिम्मत नहीं छोड़ेंगे। खासतौर पर पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधित पेपर्स को अनुभवी इंसान से जरूर चेक करवाएं। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों में भी कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कोई पुराना रोग दोबारा उठने से चिंता रहेगी। अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाएं।

मीन –
सचेत और सावधान रहने से आप अपने कार्यों को अच्छे से अंजाम दे पाएंगे। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य लें। उनकी उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी तथा हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं। इस समय आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। अत्यधिक क्रोध व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। मीडिया और ग्लैमर से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहे किसी विवाद का भी समाधान निकलेगा तथा वे लोग काम के प्रति पूर्ण रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। ऑफिस में चल रही राजनीति जैसी गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें। वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी। हाइजीनिक रहना जरूरी है। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं। पॉल्यूशन से अपना बचाव करें।

Parvatanchal