सुरक्षा व्यवस्था:  होली के लिए पुलिस ने कसी कमर, हुड़दंगियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सुरक्षा व्यवस्था:  होली के लिए पुलिस ने कसी कमर, हुड़दंगियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Spread the love

हल्द्वानी। होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी सिटी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के दौरान लोगों से किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने, नशे में वाहन न चलाने व हुड़दंग नहीं करने की अपील की गई है। चेतावनी दी गई कि होली के दौरान अगर हुड़दंग मचाई तो हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। काठगोदाम से ऊपर बाइक संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, केवल स्थानीय नागरिकों को छूट दी जाएगी। उन्होंने लोगों को चेताया है कि  होली पर अराजकता फैलाई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal