शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: सोमवार, 06 मार्च 2023

मेष –
युवा वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। अधूरे या अटके हुए काम बन जाएंगे, जिससे व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए आपको समय मिल जाएगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को याद करके अपना वर्तमान खराब ना करें। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। खर्चों के प्रति कंजूसी करना परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रह सकती हैं। बिजनेस संबंधी फैसले लेते समय अनुभवी इंसान से सलाह जरूर लें। प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा और मांगलिक आयोजन संबंधी विचार-विमर्श होगा। लव पार्टनर के साथ कुछ वक्त जरूर गुजारें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें।

वृष –
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने अध्ययन और करियर के प्रति एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही किसी भी तरह के सेल-परचेज को अभी स्थगित ही रखें। बिजनेस में मौजूदा स्थितियों पर ध्यान दें। किसी भी नई गतिविधि को करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। पार्टनरशिप के बिजनेस में चल रहे तनाव दूर होंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।

मिथुन –
मित्रों तथा संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। किसी पारिवारिक अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। कुछ समय से आप अपने जिस काम को लेकर ज्यादा मेहनत कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है।
व्यर्थ के खर्चे आपके लिए आर्थिक समस्या खड़ी हो सकते हैं। किसी मित्र आदि से मनमुटाव की स्थिति बनने पर शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करना ज्यादा उचित रहेगा। अगर कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो अभी उसे स्थगित रखना ही बेहतर होगा। बिजनेस के ऑर्डर समय पर पूरे करने की कोशिश करें, वरना नुकसान हो सकता है। पब्लिक डीलिंग करते वक्त अपने सीक्रेट किसी के सामने जाहिर न करें। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में ध्यान दें। इनसे संबंधित कामों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेंगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।

कर्क –
अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा और आप अपनी किसी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। मनचाहा काम पूरा होने से सुकून और खुशी मिलेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर पर फोकस रखें। ये समय अपनी योग्यताओं के भरपूर उपयोग करने का है, इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दें। इगो और गुस्से की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं, सिर्फ इस बात का जरूर ध्यान रखें। बिजनेस के स्तर पर अपनी उपस्थिति रखें। सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। अपनी गंभीरता और संजीदगी से समाधान पाने की कोशिश करें।
वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

सिंह –
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। परिवारजनों के साथ शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा। संतान की उपलब्धि से मन में सुकून और खुशी रहेगी। आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं तथा दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। परंतु गुस्से और आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें।
बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर सावधान रहें। जनसंपर्क और मजबूत बनाने की जरूरत है। आज किसी के साथ भी कोई डील ना करें।जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। जिससे परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा। कब्ज व गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देसी चीजों का सेवन करें।

कन्या –
खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इस बेहतर समय का जरूर सदुपयोग करें। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा और इससे आपको आत्मिक सुकून भी मिलेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें, क्योंकि ब्लॉक हो सकता है। संतान का करियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में बने रहें। काम की अधिकता के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम मिलेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है। व्यस्तता के बीच जीवनसाथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।

तुला –
आज का दिन आपको कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। आप अपनी कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भावुकता के बजाय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। किसी के द्वारा की गई कोई नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ पर भी पड़ेगा। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ असमंजस जैसी स्थिति रह सकती है। कोई भी कार्य करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, क्योंकि खुद लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

वृश्चिक –
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपको कोई भी निर्णय लेने में बल प्रदान करेगा। कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। भावनाओं में आकर लिए गए निर्णय नुकसानदायक रह सकते हैं। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य व कार्यों में हानि का कारण भी बन सकता है। बिजनेस में निवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। व्यापार में नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ कोई डील करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।

धनु –
सकारात्मक बने रहना आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित तथा व्यवस्थित बना कर रखेंगे, जिससे आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से कई महत्वपूर्ण चीजें हाथ से निकल जाती हैं। विशेष रूप से युवा वर्ग को अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। वे लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्ट रहेंगे। व्यावसायिक महिलाएं अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम हासिल करेंगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यावसायिक गतिविधियों को शेयर ना करें। इस समय पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधी गतिविधियों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी और जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर भी बनेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है।

मकर –
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। आप योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपकी किसी उपलब्धि से समाज तथा निकट संबंधियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह की उधारी ना करें, अन्यथा वापसी मुश्किल है। पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से किसी मित्र से संबंध खराब होने की आशंका है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को बदलने की जरूरत है। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने टारगेट पूरा करने में कुछ उलझनें आएंगी। परंतु किसी उच्चाधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है।जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। साथ ही कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि गलत विचारों से आपके अंदर डिप्रेशन तथा मनोबल में कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ –
सकारात्मक रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित रहेंगे तथा इससे आपको कोई भी निर्णय लेने तथा अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। हालांकि आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां होती जाएंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर तनाव और आवेश में ना आएं। वर्तमान समय बहुत ही शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। आपसी सहयोग बनाए रखें तथा घबराने के बजाय हल ढूंढने का प्रयास करें। व्यावसायिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत है और इसके आपको बेहतर परिणाम ही मिलेंगे लेकिन पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज ना ही करें। कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि आपकी सूझबूझ और समझदारी द्वारा परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती है। कुछ समय योगा, ध्यान आदि पर भी जरूर लगाएं तथा काम का बोझ अपने ऊपर ना लें।

मीन –
सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की परेशानी में उसका सहयोग करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अगर कोर्ट संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पड़ोसी अथवा मित्रों के साथ फालतू विवादों में न पड़ें। इससे संबंधों में खटास आने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि तनाव दे सकती है। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा। व्यवसाय में इस समय स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, गतिविधियों में सुधार जरूर होगा। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा। कोई ऑफिशियल टूर बन सकता है। पति-पत्नी के बीच मजबूत संबंध रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान रखें और बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रहेगी।

Parvatanchal