शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 4 मार्च 2023

मेष –
वरिष्ठ लोगों के माध्यम से किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा परेशानियों से भी राहत मिलेगी। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। अपने व्यक्तिगत मामले बाहरी लोगों के साथ शेयर ना करें। संतान पक्ष की परेशानियों का समाधान करने में भी आपका सहयोग आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से संभालने का प्रयास करें। फैक्ट्री, इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेस में कुछ नया काम भी शुरू होने की संभावना है। लेकिन जॉब और बिजनेस में अनुशासन रखना जरूरी है। युवा लोगों को करियर में अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में क्लाइंट के साथ डील करते समय कोई गलती हो सकती है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। अत्यधिक काम की वजह से कभी कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी लें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
वृष –
पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई फंसा हुआ पैसा भी हासिल करने के लिए समय उचित है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम पूरे करें। ऑफिशियल फाइलें और पेपर पूरी तरह कंप्लीट रखें। परेशानी आने पर बड़ों की सलाह लेना सही रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। प्रेम संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज करें।
मिथुन –
सुखद दिन व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी अथवा फाइनेंस संबंधी लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच कुछ योजनाएं बनेंगी, जो कि सकारात्मक भी रहेंगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। घर के वातावरण को व्यवस्थित और अनुशासित बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन ना करें। अपनी कारोबारी गतिविधियां सीक्रेट रखें, वरना कोई गलत भावना से इसका दुरुपयोग कर सकता है। फोन तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें। सिर दर्द और थकान की स्थिति रहेगी। समय समय पर आराम भी लेते रहें।
कर्क –
इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा। कभी-कभी आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है, तथा दूसरों के साथ संबंधों में भी खटास आ जाती है। आत्म चिंतन जरूर करें, इससे आपको सही गलत की समझ आएगी। व्यावसायिक गतिविधियों में चल रही बाधाएं दूर होंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। आलस्य के कारण आज का काम कल पर ना टालें, बल्कि कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।
सिंह –
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी तथा आप पुनः आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने अपने कार्यों में लग जाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। आपका कार्य करने का तथा सफलता हासिल करने का जुनून आपको कामयाबी देगा। बिजनेस के कामों आ रही रुकावटें दूर होंगी। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को कहीं स्पेशल कार्यभार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी भावनात्मक नजदीकियां भी बढ़ेंगी। असंतुलित दिनचर्या व खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
कन्या –
इस समय भाग्य और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों जगह का दबदबा तथा वर्चस्व बना रहेगा। कोई विशेष कारण बन जाने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्य बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि अभी इन कार्य के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।
आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका है, इस समय उचित सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी भी तरह का रिस्क ना लें। अपने किसी भी कार्य में घर के अनुभवी लोगों की सलाह को सर्वोपरि रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, परंतु किसी मित्र की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
तुला –
उत्तम समय है। आप ऊर्जा और विश्वास के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में प्रयासरत रहेंगे। अपनी राजनीतिक और सामाजिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। निकट भविष्य में यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी भावुकता और उदारता जैसी आदत में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी है। कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है, पर आपके लिए यह सब हानिकारक रहेगा। इसलिए सचेत रहें। व्यवसाय में इस समय विस्तार संबंधी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कुछ परेशानी आ सकती है, परंतु समय रहते उनका हल भी निकल आएगा, इसलिए निश्चिंत रहें। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर पहले अपने करियर पर ध्यान केंद्रित रखें। अपनी सोच को पॉजिटिव बनाकर रखें। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
वृश्चिक –
समय की गति आपकी पक्ष में बेहतरीन बनी हुई है। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता का भरपूर सदुपयोग करें। कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। किसी भी तरह की उधारी करना मुश्किल में डाल देगा। बाहरी स्त्रोतों से संपर्क बनेंगे जो कि लाभदायक भी रहेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के ऑर्डर समय पर पूरे हो जाएंगे। अपनी योजनाएं गुप्त रखें, लीक हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। काम के साथ अब आराम भी लेने की आवश्यकता है।
धनु –
पिछले काफी समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। जी तोड़ मेहनत करें। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी लचीलापन लाना जरूरी है। ध्यान रखें कि आपका थोड़ा सा भी क्रोध और उतावलापन बनते कार्यों में विघ्न डाल सकता है। अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार ना करें तो उचित रहेगा। मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बेहतर होगा अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों से जुड़े लोग अत्यधिक सावधानी बरतें या कोई खास निर्णय स्थगित ही रखें। जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। इससे आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
मकर –
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपने भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव होने जैसी स्थिति पर विचार विमर्श होगा। धैर्य और विवेक से कोई भी निर्णय लें। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ भी जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं का असर अपने व्यवसाय पर ना पड़ने दें। बीमा और कमीशन के बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति प्रेम पूर्ण और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे। परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।
कुंभ –
आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्य को करना आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बना रहेगा। कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें तथा अपनी पढ़ाई पर उचित ध्यान दें। किसी भी यात्रा से परहेज करें, क्योंकि कोई लाभ नहीं होने वाला है। व्यवसाय में नए काम शुरू करने या बिजनेस फैलाने की योजनाएं बना रहे हैं, तो उस पर फिर से विचार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उपलब्धियां देने वाला है। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। पारिवारिक वातावरण और सामंजस्य मधुर रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में तनाव जनक स्थिति बन सकती है। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभकारी रहेगा।
मीन –
सभी प्रकार के रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होंगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उससे संबंधित कार्य बनने की उचित संभावना है। सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी। कार्यक्षेत्र में किए गए नए अनुबंध विकसित होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। नया काम शुरू करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। ऑफिशियल मामलों में ज्यादा टालमटोल करना आपको दिक्कतें दे सकता है। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी, परंतु मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार दोनों ही जरूरी हैं। अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी।

