शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार, 27 फरवरी, 2023

मेष –
रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, जिससे सुकून मिलेगा और अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान हो जाने से घर में शांति का माहौल बनेगा। आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और साथ ही अनजान लोगों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर ना करें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधि से वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है। निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।
घर परिवार में सुख और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। लेकिन फालतू लोगों से मेल मुलाकात का असर आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। अपना मनोबल मजबूत रखें। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
वृष –
किसी विशेष व्यक्ति या मित्र से मुलाकात आपको बहुत अधिक प्रसन्न व प्रफुल्लित करेगी। मित्रों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई मुख्य कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित हल मिल सकता है। समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाएं। मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, लेकिन यह मात्र आपका भ्रम ही है, इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर दुविधा में रहेंगे। व्यवसाय में अपने माल की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। इससे बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं। अधिकारियों और अनुभवी लोगों से मदद मिल सकती है, जिससे आपको अपने कार्य में मन मुताबिक सफलता भी हासिल होगी।
पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी रोमांटिक ही रहेंगे। खान-पान में संयम रखें तथा कुछ समय योगा में भी व्यतीत करें, क्योंकि गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।
मिथुन –
फाइनेंस संबंधी गतिविधियां नियत समय पर संपन्न होती जाएंगी और आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं परंतु उनका डटकर सामना करें तथा अपना मनोबल गिरने ना दें। कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है जिसकी वजह से समाज में अपयश और मानहानि की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करना उचित नहीं है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। यह समय निवेश करने के लिए आपके पक्ष में हैं। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। मेहमानों के आगमन से भी वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु अपना ध्यान अवश्य रखें।
कर्क –
आज दिन कुछ मिला-जुला फल देने वाला है। छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज रखें। कुछ नए प्रपोजल मिलेंगे और अपनी योग्यता व समझदारी द्वारा इसमें सफल भी रहेंगे। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी। कुछ ना कुछ उलझनें और दिक्कतें परेशान करेंगी, परंतु अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति से कोई भी उम्मीद ना ही रखें तो अच्छा है। इस समय व्यवसाय में आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। लोग भी आपकी कार्यप्रणाली के कायल हो जाएंगे। विरोधियों के हौसले भी पस्त रहेंगे। सरकारी सेवक लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी, परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से कोई दिक्कत उठ सकती है। संतुलित खान-पान और दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जांच संबंधी रिपोर्ट ठीक आने से राहत रहेगी।
सिंह –
जमीन-जायदाद संबंधी फैसले लेने जा रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। दूसरों की बातों पर विश्वास करने की बजाय अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता दें। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।
बिजनेस संबंधी नए कामों से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लाभदायक संपर्क भी बनेंगे जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि किसी प्रकार की फाइल वर्क में गलती हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। योगा करें तथा संतुलित आहार लें।
कन्या –
किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद बातचीत होने से खुशी मिलेगी तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर सेवा संस्थान के साथ जुड़ें। इससे आपको बहुत ही सुकून मिलेगा। भावुकता में बहकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद और तर्क-वितर्क की स्थिति से दूर रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने से ही सफलता हासिल करेंगे।
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। ऑफिस या बिजनेस में सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। इसका प्रतिकूल असर आपके काम करने के तरीकों पर भी पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे और घर में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
तुला –
आज परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न कर रही हैं। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मसला चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। अपने अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ सकते हैं। अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर ना करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत कर के अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने पेपरवर्क को सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि इस समय किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका बन रही है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही ना करके तुरंत इलाज कराएं।
वृश्चिक –
ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा अनुकूल बना लेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित अनुकूल परिणाम न मिलने से चिंता रहेगी। परंतु हिम्मत ना हारें और पुनः प्रयास करें। घर में किसी प्रकार की मरम्मत या सुधार करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
अपने व्यवसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। इससे आपको व्यवसाय संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार या लोन ना लें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने ऊपर काम का बोझ अधिक ना लें। थकान की वजह से शरीर में शिथिलता महसूस होगी। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
धनु –
आज व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी और इनके उचित परिणाम हासिल होने से थकान महसूस भी नहीं होगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे तथा अपनी वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। अति आत्मविश्वास और ईगो की स्थिति से बचें तथा अपने स्वभाव में सरलता और सौम्यता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और इगो आपके लिए दिक्कतें बढ़ाएगा। इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। बिजनेस में ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी।। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते वातावरण और पॉल्यूशन की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
मकर-
अनुभवी तथा खास लोगों का सानिध्य मिलेगा और कई खास विषयों पर बातचीत होगी। कोई विशेष कार्य सुचारु रुप से बनने से मन में सुकून रहेगा। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। मन में कुछ उहापोह जैसी स्थिति रहेगी। परंतु चिंता ना करें जल्दी ही आप इन पर काबू भी पाएंगेे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके पीछे आलोचना कर सकते हैं। हालांकि इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नुकसान होने की आशंका है। बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव जनित स्थितियां बनेंगी। कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। हालांकि आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ –
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से व्यक्तित्व में भी आश्चर्यजनक निखार आएगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बढ़े हुए अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। कभी-कभी अकारण ही मन में भय और वहम जैसी स्थिति रहेगी। अपने इस व्यवहार पर मनन करना अति आवश्यक है। साथ ही कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर समय दें। व्यवसाय में उचित कार्य प्रणाली बनाए रखने के लिए कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाएं तथा स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। विद्यार्थी तथा युवाओं को भी किसी नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास उत्पन्न हो सकती है। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। विशेष तौर पर अपने आहार पर ध्यान देना जरूरी है।
मीन –
कहीं उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा वापस लेने से राहत मिलेगी। घर में खास मेहमानों के आगमन से व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। उपहारों का आदान-प्रदान घर में खुशनुमा वातावरण बनाएगा। मनोरंजन यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखलअंदाजी ना करें, वरना इस वजह से आपके प्रति अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए अनावश्यक जरूरतों पर काबू बनाकर रखें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिक्र ना करें, स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। प्रोडक्शन में भी कमी नहीं आएगी। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन व्यायाम आदि जरूर शामिल रखें और खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान व स्वस्थ रखेगा।

