शिकंजा: कार समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, कार की तलाशी में 85 किलो गांजा बरामद

शिकंजा: कार समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, कार की तलाशी में 85 किलो गांजा बरामद
Spread the love

 

पौड़ी। जिला पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत 13 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम सिमडी पुलिस चैक पोस्ट, धुमाकोट के पास गश्त कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार चालक रणधीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी रणधीर ने बताया कि  वह सनोज नाम के लड़के से यह 85 किलो अवैध गांजा उसके घर गाँव भंगलवाड़ी, बजवाड़ा सरांइईखेत, जनपद अल्मोड़ा से खरीद कर लाया था। वह अवैध गांजा मुरादाबाद में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचता है और मुनाफा कमाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Parvatanchal