शिकंजा: जेब से पर्स निकालकर भाग रहे शख्स को लोगों ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। एक व्यक्ति की जेब से पर्स निकाल कर भाग रहे चोर को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, फ्रैंड्स कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी विजय सुयाल पुत्र कान्ति बल्लभ बीती शाम किसी काम से रोडवेज बस अड्डे आया हुआ था। इस बीच जेबकतरे ने मौका पाकर उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और भागने का प्रयास करने लगा। इसका आभास होने पर विजय ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोगों ने जेबकतरे को दबोच लिया। मामले में तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

