दुस्साहस: गोदाम से लाखों रुपए का काॅपर वायर चुरा ले गए बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई वारदात
रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित एक गोदाम में चोरों ने धावा बोल कर लाखों रुपये की कॉपर वायर चोरी कर ली। पुलिस ने गोदाम स्वामी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, किच्छा रोड ठंडी सड़क निवासी मांगे राम ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि किच्छा रोड पर मैसर्स गर्ग इलेक्ट्रिकल्स के नाम से पांच मंदिर के पास दुकान है और किच्छा रोड ठंडी सड़क में एक गोदाम है। बीते दिनो चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर 3 लाख 75 हजार कीमत की कॉपर वायर चोरी कर ली। बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुयी है। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

