शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 23 फरवरी 2023

मेष –
ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय जरूरी है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता प्राप्त होगी। कोई पुराना झगड़ा आज सुलझ सकता है, जिससे संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में ज्यादा मोल भाव ना करें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आलस्य की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे। इसलिए पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित रहना आवश्यक है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे तथा तरक्की के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती है।पॉल्यूशन और ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
वृष –
घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व व व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोग आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। इसलिए छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज ना करें। परंतु अपने गुस्से और आवेग पर कंट्रोल रखना भी जरूरी है। आपका सहज और संयमित स्वभाव आपके मान सम्मान को बनाए रखेगा। आपके प्रयासों से व्यावसायिक कार्यभार बढ़ेगा। परिस्थितियां फायदेमंद रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण इंसान का साथ मिलेगा। नौकरी में कागजी काम ध्यान से करें। छोटी सी गलती बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर बनेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटें और उचित आराम लें।
मिथुन –
कॉल अथवा ईमेल के माध्यम से कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। किसी मित्र अथवा संबंधी की सहायता से आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। अगर कोई राजकीय या कोर्ट से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। कारोबारी गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ जाएंगी, जिसकी वजह से एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी वजह से अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता और शांति रहेगी। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।कभी-कभी डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। परंतु ध्यान दें तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।
कर्क –
समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और पराक्रम के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।
आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर ही रहेगी। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे। अनुभवी इंसान की महत्वपूर्ण सलाह आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद हो सकती है। जरूरी कागजात संभालकर रखें। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें।
पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। ब्लड प्रेशर और थायराइड संबंधी जांच अवश्य करवाएं। इस समय इस तरह की कोई परेशानी होने की आशंका है।
सिंह –
आज ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। इसका भरपूर सम्मान करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी व तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यस्ततापूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर संबंधी किसी परेशानी की वजह से मार्गदर्शन की जरूरत है।
बिजनेस संबंधी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। ऑफिस में विवादों से दूर रहें। घर तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
कन्या –
व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। आप अपनी मेहनत और लगन से नियत समय पर कार्य संपन्न कर लेंगे। आज बच्चे की पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या का हल निकलने से बहुत अधिक सुकून मिलेगा। पुराने मतभेदों का भी निवारण हो सकता है। खुद पर ही भरोसा रखें। सही समय पर सही निर्णय लेना ही उचित होता है। कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार ना करें, अन्यथा समय हाथ से निकल भी सकता है। दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास करना नुकसान दे सकता है। इस समय बिजनेस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। रुकावट बनी रहेगी। समय रहते परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। इनकम स्थिर रहेगी। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों के बीच मनमुटाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान हावी रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेते रहें।
तुला –
आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों की सलाह भाग्योदय दायक साबित होगी। कोर्ट केस में भी स्थिति में आपके पक्ष में होने के योग हैं। इस समय रुपए-पैसे संबंधी कोई भी निर्णय लेना नुकसान देगा। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से व्यवस्थित कर लेंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो और सोच-विचार करें। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा। अत्यधिक मेहनत की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
वृश्चिक –
अपनी दिनचर्या में समय अनुसार परिवर्तन लाने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा। खास लोगों के संपर्क में रहें तथा सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लें। अपने मन मुताबिक कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मकता हावी रहेगी। व्यर्थ की बहसबाजी में अपना समय बर्बाद ना करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। इस समय व्यावसायिक स्थिति बेहतर बनी हुई है। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी सेवारत लोग मनोनुकूल कार्यभार हासिल करेंगे। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा। कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज लें।
धनु –
परिवारजनों के साथ नई योजना पर गंभीरता से विचार विमर्श होगा और उचित निष्कर्ष भी निकलेंगे। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल द्वारा किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। व्यावहारिक सोच रखें। इससे आपको कोई खास निर्णय लेने में सहजता होगी। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ना ही उलझें। अपनी बातचीत के लहजे में थोड़ी नरमी लाना जरूरी है। व्यापारिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रहे विवादों का समाधान निकलेगा। संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे। महत्वपूर्ण फैसला आज न लें, क्योंकि थोड़ी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका संबंध मधुर बनाए रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय जरूर निकालें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
मकर –
अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अवश्य ही बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें। अचानक ही खर्चों की स्थिति बनेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी प्रभावशाली और अनुभवी इंसान की मदद से आप कोई भी फैसला लेने में सफल रहेंगे। मौजूदा गतिविधियों का अच्छा नतीजा आने वाले दिनों में जल्दी ही मिलेगा। आय की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधो में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें तथा तुरंत इलाज करवाएं।
कुंभ –
अनुकूल समय है। आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। अपनी योजनाओं को प्राथमिकता पर रखें क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय गलत भी हो सकते हैं। किसी खास वस्तु की चोरी होने या खोने की आशंका है, इसलिए अपनी वस्तुओं को स्वयं ही बहुत अधिक संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। स्टाफ और साथियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें, जिससे आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। अपनी कार्यप्रणाली की गोपनीयता बनाकर रखना भी जरूरी है। ऑफिशियल काम व्यवस्थित रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी, जिसकी वजह से आप पर आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।
मीन –
अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य आज बन सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। आपके गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव की वजह से रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना चाहिए। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें। दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान होने की आशंका है। व्यवसाय में किसी भी तरह का नया डिसीजन ना लें, साथ ही किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें अन्यथा कोई कानूनी कार्यवाही हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे तथा घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

