शातिर: स्कूटी में लिफ्ट लेने के बहाने हजारों की रकम ले उड़ा बदमाश, पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज

शातिर: स्कूटी में लिफ्ट लेने के बहाने हजारों की रकम ले उड़ा बदमाश, पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज
Spread the love

 

हल्द्वानी। एक व्यक्ति लिफ्ट लेने के बहाने युवक ने स्कूटी से हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सूरज सिंह बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट निवासी कमलुवागांजा ने कहा है कि वह विगत दिवस स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ जा रहा था कि तभी ललित जोशी नामक युवक ने उससे लिफ्ट मांग ली। आरोप है कि जब वह कुसुमखेड़ा के पास किसी काम के लिए रुका तो ललित जोशी उसकी स्कूटी से पांच हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ललित जोशी की तलाश शुरू कर दी है ।

 

Parvatanchal