शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 22 फरवरी 2023

मेष –
आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा।
व्यस्तता के साथ-साथ संपर्कों को भी बनाकर रखें, वरना रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इस समय सभी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना जरूरी है। बिजनेस के मामलों में ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में आपके फैसले सबसे ऊपर रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। विवाहित जीवन मधुर रहेगा और पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
वृष –
अनुभवी लोगों के सानिध्य का अवसर मिलेगा और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है।
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा गतिविधियों से खुद को दूर रखें। बेहतर होगा कि ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। अगर कोई पैतृक संबंधी मसला चल रहा है तो अभी तनाव बढ़ सकता है। इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालें। बिजनेस में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। नया काम करने की वजह मौजूदा गतिविधियों में ही अपनी ताकत लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित उचित परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा।
घर में आपसी प्रेमभाव बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मिथुन –
नई-नई जानकारियां हासिल करना तथा उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके व्यवहार में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा आप शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय खुद ही लें। शेयर्स, सट्टा आदि जैसे जोखिम वाले कामों से दूर रहें, क्योंकि कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका दिख रही है।
बिजनेस में भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। परिवार में शांति और सुकून भरा माहौल रहेगा। बच्चे भी पूरी तरह से अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे। अत्यधिक काम की वजह से सर्वाइकल व कंधों में दर्द की शिकायत रहेगी। व्यायाम पर भी अवश्य ध्यान दें।
कर्क –
किसी भी विपरीत परिस्थिति में खास मित्र अथवा संबंधियों के सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम भी रहेंगे। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चलें तो बेहतर होगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है। इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे तथा कार्यभार की भी अधिकता बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी योजनाओं को भी कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। नौकरी में किसी गलती की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे। मानसिक तनाव की वजह से हारमोंस से संबंधित बदलाव महसूस करेंगे। ध्यान, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
सिंह –
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है इसलिए उनकी बातों और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। खर्चों को सीमित रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। किटी या कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क बनेंगे। कारोबार बढ़ाने की योजना हाथ में आ सकती है। उस पर पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें, क्योंकि मनोनुकूल रिजल्ट मिलने की संभावना है।
पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे।
गर्मीजनित बीमारियों से अपना बचाव अवश्य करें। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते रहें।
कन्या –
इस समय ग्रह गोचर और समय आपके पक्ष में है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें।
स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती है। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार तथा व्यवसाय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को भी मर्यादापूर्ण रखना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
तुला –
किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी तथा नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। अपने गुस्से व इगो पर काबू रखें। शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से सुधार आएगा। विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया व संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कुछ नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा। परिवारजनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र के अचानक मिलने से मन प्रफुल्लित होगा। मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम तथा मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक –
व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोएं और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच-विचार करके ही संपन्न करें। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। व्यवसाय में आदर्शों और सिद्धांतों पर ज्यादा अडिग रहना उचित नहीं है। समय अनुसार अपनी गतिविधियां और कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाएं। नौकरी में अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाए रखने में आप कामयाब जरूर रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी लाभदायक रहेगी।
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। लापरवाही की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित आहार लेना जरूरी है
धनु –
आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है, इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी आप सजग रहेंगे। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो आज उस पर अमल करने का उचित समय है।
अपनी बाहरी गतिविधियों को अभी स्थगित ही रखें, क्योंकि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है। ध्यान रखें कि कोई छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक गतिविधियां आज कुछ धीमी रहेंगी। कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यप्रणाली तथा व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। इस समय दूसरों के मामले में बिल्कुल भी हस्तक्षेप ना करें। पारिवारिक वातावरण सुखद व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
खांसी, जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। बदलते मौसम से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
मकर –
परिवार से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें क्रियान्वित भी आसानी से कर लेंगे। आज दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उचित जानकारी लेना जरूरी है। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बनाकर रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। फायदेमंद परिस्थितियां भी बनेंगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और कार्यशैली व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी, परंतु जॉब में परिवर्तन संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी, जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
कुंभ –
परिवार की मदद से सभी काम तय समय पर निपटाने में कामयाब रहेंगे। समाज तथा परिवार में आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। प्रैक्टिकल बनें। ध्यान रखिए कि अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक हो सकती है। अगर कोई घर में निर्माण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो विघ्न बाधाएं भी आ सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। व्यवसाय संबंधी कोई भी डील अथवा लेनदेन करते समय सावधान रहें। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से संबंधित व्यवसाय में गतिविधियां उचित रूप से चलती रहेंगी। इस समय कोई ऑर्डर रुक जाने से नुकसान हो सकता है। कोई ऑफिशियल समस्या हल होगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते संबंधी बात भी हो सकती है। भारी तथा गरिष्ठ खानपान से परहेज रखें। इस समय अपनी दिनचर्या और गतिविधियां सुव्यवस्थित रखना जरूरी है।
मीन –
उचित नियम-कायदे बनाने से घर में अनुशासित माहौल रहेगा तथा आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने से यकीनन ही कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा।
अपने निर्णयों को ही प्राथमिकता पर रखें। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा सकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने से आपको लाभ होगा। अपने डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। आपकी उचित कार्यप्रणाली आर्थिक लाभ और मुनाफे का कारण भी रहेगी। परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है।
वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी। चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम और योगा करें।

