शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 21 फरवरी 2023

मेष –
पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। कोशिश करते रहें। निजी कामों में भी व्यस्तता रहेगी। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। अपनी हर योजना गुप्त रखें। कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। आपके लिए ही दिक्कतें हो जाएंगी। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। कोई भी बिजनेस का काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। स्टाफ या कर्मचारियों के भरोसे रहने से नुकसान हो सकता है। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। इस समय किसी तरह की इंक्वायरी या पेनल्टी लगने की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग मानहानि का कारण भी बन सकते हैं। मर्यादित रहना जरूरी है। तनाव और गुस्से जैसी परिस्थितियों से दूर रहें। काम की अधिकता की वजह से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती है।
वृष –
व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों के लिए तो वक्त ही नहीं मिल पाएगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने अहम को छोड़ना होगा। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की करियर संबंधी कोई चिंता भी दूर होगी। बजट का ध्यान रखें। इसके लिए व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना होगा तथा किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें, कष्टदायक रह सकती है। कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बनेगी परंतु आपसी सूझबूझ से समस्या का समाधान भी निकल आएगा। कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है। खास योजनाएं बनेंगी। मार्केटिंग संबंधी कामों को प्राथमिकता दें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। सिर्फ ध्यान रखें कि नौकरी या बिजनेस में क्रोध आपका शत्रु बन सकता है। घर में प्रेम और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना आने दें। चोट अथवा दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
मिथुन –
मित्रों तथा संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे और विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा, जिससे कई समस्याओं का समाधान मिलने में भी आसानी होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें, क्योंकि कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं।इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में तेजी आएगी। बिजनेस में अपनी योजनाएं सीक्रेट रखकर ही अपनी कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें। इन कामों पर ध्यान रखें। ऑफिस में हिसाब-किताब गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होंगे। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। लापरवाही ना करें तथा रिस्क प्रवृत्ति कार्यों से भी दूर रहें।
कर्क –
घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रखेंगे और निजी कामों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद और स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। बेहतर होगा कि व्यर्थ के झमेलों में ना पड़ें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का भी जरूर अनुसरण करें। कारोबारी मामलों में लापरवाही न करें। यह समय बहुत ही मेहनत करने का है। अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। निकट भविष्य में इससे आप फायदा उठा पाएंगे। ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। अपने स्वभाव में स्थिरता बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव भी रखना जरूरी है।
सिंह –
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से गति देने की जरूरत है। इससे आर्थिक प्रयासों में और अधिक सुधार आएगा और लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, आज उससे संबंधित कोई भी कार्यवाही ना करें। आपके मन में विचलन जैसी स्थिति बनी रहेगी। दूसरों की बातों में ना आएं। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना लाभकारी रहेगा। मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। जल्दी ही प्रमोशन हो सकता है। वैवाहिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने मनोबल व आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।
कन्या –
समय का उचित सदुपयोग करें। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामलों में समस्याएं नहीं आएंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। भावुकता में रहकर कोई भी निर्णय ना लें। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का भरपूर समर्पण रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित रखेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में छोटी सी गलतफहमी को लेकर अलगाव की स्थिति बन सकती है। घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में लगाएं। इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
तुला –
कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सकारात्मक रहने से व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी कोई भी गतिविधि बहुत ही सावधानी से करें, इस समय कोई धोखा होने जैसी स्थिति भी बन रही है। किसी नजदीकी संबंधी की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है, परंतु गुस्से की बजाय धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकालें। व्यवसाय संबंधी सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। माल की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे लाभ की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बनेगा। टांगों या घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें तथा योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक –
सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान दें, इससे आपको मान-सम्मान व प्रतिष्ठा भी हासिल होगी। विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। भविष्य में इससे संबंधित बेहतरीन जॉब के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। घर में बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना उन्हें जिद्दी बनाएगा तथा घर का वातावरण भी दूषित होगा। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें तो उचित रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे। लेकिन फायदेमंद ऑर्डर भी प्राप्त होंगे। ऑफिस का वातावरण भी शांतिपूर्ण बना रहेगा। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं इसलिए उनसे दूर रहें, तो ही उचित है। ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह की समस्या उठ सकती है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं तथा परहेज भी अवश्य करते रहें।
धनु –
कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने की बेहतरीन संभावना है। समय आपके पक्ष में है। पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में आज किसी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। बिजनेस में नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। विरोधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी को पैसा देने से पहले वापसी तय करना जरूरी है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में ना लें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर प्रसन्नता तथा नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। रोग निवृत्ति के लिए प्राकृतिक तरीकों को अधिक अपनाएं।
मकर –
आय का कोई रुका हुआ साधन पुनः शुरू हो सकता है। आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा। अपने भावुकपन और उदारता की अधिकता पर विजय हासिल करें, क्योंकि इन आदतों की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। व्यवसाय क्षेत्र में नई पार्टियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। इस समय बहुत मेहनत की जरूरत है। राजनीतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। अनुचित कार्यों से दूर रहें। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा।पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें।
कुंभ –
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही हैं, तो काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक तथा व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी कोई विशेष योग्यता और काबिलियत लोगों के सामने आएगी। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें रहेंगी। समझदारी और सावधानी से समाधान निकालें। अपने प्रतिद्वंद्वियों तथा विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कोई आपकी भावनाओं तथा उदारता का गलत फायदा भी उठा सकता है। कारोबारी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में गति आएगी तथा जल्दी ही भविष्य संबंधी लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवा वर्ग घूमने-फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रखें, इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
मीन –
सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण लोगों से मेलजोल बढ़ेंगे तथा यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। अगर कोई पेमेंट आदि फंसी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती हैं। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान ना देकर अपना नुकसान ही करेंगे। व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध मिल सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम पूरे करें। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोफेशन संबंधी कागज कंप्लीट रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। खांसी, जुकाम व गला खराब होने जैसी समस्या बढ़ेगी। लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज करें।

