शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 17 फरवरी 2023

मेष –
घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा तथा व्यवस्था बनाने में भी आपके विशेष प्रयास होंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते हुए कार्य में रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। कारोबारी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं। इससे कब्ज, गैस आदि जैसी समस्या से राहत मिलेगी।
वृष –
ग्रह स्थिति अनुकूल है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में भी रुचि बनी रहेगी। नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति से वार्तालाप करते समय अपने सीक्रेट शेयर ना करें। जोखिम भरे कार्यों से भी दूर रहें, क्योंकि नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में परिपक्वता लाना भी जरूरी है। बिजनेस के काम पहले की तरह ही रहेंगे। हिम्मत और आत्मविश्वास से आप कई उलझे काम सुलझा लेंगे। बिजनेस संबंधी नई संभावनाएं बन सकती हैं। पारिवारिक तथा व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ समय देना जरूरी है।अत्यधिक व्यस्तता और तनाव का असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है। इसका ध्यान रखें तथा नियमित जांच करते रहें।
मिथुन –
काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट टुगेदर होने से सभी आनंदित होंगे। किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। कुछ विपरीत परिस्थितियां बनी रहेंगी। संतान के करियर संबंधी किसी विफलता के कारण मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चे का आत्म बल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। इसका असर आपके व्यक्तिगत कार्यों पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में निजी वजह से ध्यान नहीं दे पाएंगे लेकिन गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपस में सामंजस्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। प्रेम संबंधों में समय और पैसा बर्बाद ना करें। खांसी, जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।
कर्क –
काफी समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज वह हल हो जाएगा और आप मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको सफलता देगी। व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। बेवजह ईगो और गुस्से जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकती हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय पब्लिक रिलेशन और मजबूत बनाएं। मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। समय के साथ अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा कैंसिल होने से उदास हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। अपने अंदर परिपक्वता लाएं और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहें।
सिंह –
आपकी योजनाबद्ध व डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको अपने कार्यों में सफलता देगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। उनका सहयोग व आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपका अहित करने का भी प्रयास करेंगे। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। साथ ही ज्यादा कार्यभार और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना कम ही है। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध और तनाव से दूर रहें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
कन्या –
आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। किसी समस्या को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज ना करें। रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं, परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी ना हो। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। इन कामों में अच्छा फायदा होने की संभावना है। पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। युवाओं को भी अच्छा मौका मिल सकता है। पार्टनर तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में भी व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु बाहरी वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है।
तुला –
किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी। भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ काम निपटाने के लिए समय बहुत ही उत्तम है। अस्वस्थता की वजह से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती है, लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। सिर्फ अपने गुस्से और जिद जैसी आदत पर काबू रखें। विदेश जाने हेतु प्रयासरत लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय में दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं। फायदा होगा। अपने टैक्स, लोन आदि से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें। किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ऑफिशियल मीटिंग में सावधानी रखें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अधिक समय व्यतीत करना जीवनसाथी तथा परिवारजनों को अखर सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। वर्तमान नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
वृश्चिक –
व्यस्ततम दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और अधिक इजाफा होगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। घर तथा बच्चों से संबंधित समस्याओं के समाधान में गुस्से की बजाय संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। इससे समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी। ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का भी मान सम्मान बना रहे। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में बहुत धैर्य और पारदर्शिता रखने की जरूरत है। छोटी सी गलतफहमी बिजनेस के संबंध खराब कर सकती है। ऑफिस में क्लाइंट के साथ डील करते समय कागजी काम सावधानी से करें। वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
धनु –
आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। साथ ही अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का भी अनुकूल समय है। इसलिए प्रयासरत रहें। युवा वर्ग को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं तथा उदारता का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझनें तथा समस्याएं उभरेगी। किसी के साथ संपर्क स्थापित करते समय सचेत रहना अति आवश्यक है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव लाने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की विवाह हेतु बातचीत शुरू हो सकती है। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को उचित रखना अति आवश्यक है।
मकर –
आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। आप अपने कार्यों पर भी ज्यादा एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे। अपनी पिछली कुछ गलतियों से सीख लेकर अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। इसलिए अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना लें। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। कार्यक्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। आपकी कोई योजना लीक हो जाने से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।। इसका क्रेडिट कोई और भी ले सकता है। ऑफिस में भी अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। तनाव की वजह से बेचैनी और चक्कर आना जैसी तकलीफ रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कुंभ –
दिन सुखद व्यतीत होगा। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने तथा समन्वय बनाकर रखने में कामयाब भी रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि इस समय धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। परिवार के सदस्यों को उनकी समस्याओं को समझाने में उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा कुछ महत्वपूर्ण काम भी रुक जाएंगे। व्यवसाय संबंधी कोई भी डील या लेनदेन बहुत सावधानी से करें। किसी के द्वारा विश्वासघात होने जैसी स्थिति बन रही है। साथ ही कोई आर्डर के रुक जाने से भी नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की भी संभावना है। संतुलित आहार लें। पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है।
मीन –
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेगा। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देने का भी प्रयास करें तथा कल्पनाओं में ना जी कर हकीकत का सामना करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। अपने आत्मबल को ही मजबूत बनाकर रखें। इस समय अत्यधिक मेहनत और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। इसलिए अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। दूसरों की बातों में ना आएं। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
बदलते वातावरण के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा अपना पूरा ध्यान रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है।
