बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कराया गया अस्पताल में भर्ती, कुमाऊं जाते हुए अचानक बिगड़ गई तबियत
देहरादून। गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था।
रावत के करीबी समर्थकों के अनुसार, गुरुवार की सुबह रामनगर जाते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। हरीश रावत ने तुरंत अपने चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा। घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

