शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 16 फरवरी 2023

मेष –
 अपना वर्चस्व मान सम्मान बनाने का यह उत्तम समय है। आध्यात्म तथा अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। वरना कोई अन्य व्यक्ति इनका फायदा उठा सकता है। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आलस या सोच विचार ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। रुकी हुई व्यावसायिक गतिविधियों में गति आएगी। मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। सही समय पर सही फैसले लेने की जरूरत है। कमीशन संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। ऑफिशियल मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ अपनी गतिविधियों को जरूर शेयर करें। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। मौसम से अपना बचाव रखें तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें। गैस और बदहजमी की शिकायत रहेगी।

वृष –
 आज दिन का अधिकतर समय परिवार तथा बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में ही व्यतीत हो जाएगा। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा तथा बेहतरीन जानकारियां मिलने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। दिन का ज्यादातर समय काम में ही बिताएं। व्यावसायिक स्थल पर बाहरी इंसान का दखल आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। नौकरी में समय पर टारगेट पूरे करने से राहत मिलेगी। परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी रहेगा। जोड़ों से संबंधित किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

मिथुन –
 दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। सामाजिक अथवा सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आपकी बातों को महत्व भी दिया जाएगा। युवा वर्ग छुपी हुई प्रतिभाओं को समझे और उन्हें सही दिशा में लगाएं। निश्चय ही आपकी तरक्की होगी। कुछ समय परिवार व निकट संबंधियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे रिश्तो में नजदीकियां बनी रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों में ही संतुष्ट रहें। यह समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में सफाई या रखरखाव संबंधी कामों में समय बीतेगा। अपनी जरूरी चीजों को खुद संभालें। ऑफिस में साथियों से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अपनी फाइलें और पेपर्स व्यवस्थित रखें। घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम और योगा पर भी अधिक ध्यान दें।

कर्क –
 अपनी दिनचर्या में परिवर्तन व अनुशासन लाएं। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है, परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व सहयोग का भी अवश्य अनुसरण करें।
 मार्केटिंग संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। मार्केट संबंधी काम निपटाने की कोशिश करें। पुरानी पार्टियों के साथ फिर से संपर्क बनाने से फायदा हो सकता है। अपने कार्यों में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, आपका मनोबल बढ़ेगा तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा अपने खानपान संबंधी आदतों को सुव्यवस्थित बनाकर रखना भी आवश्यक है।

सिंह –
 कुछ समय समाज सेवी संस्था अथवा किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक शांति भी मिलेगी और मान-म्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कहीं से रुकी हुई इनकम की वापसी हो सकती है।
 नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है और आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। मार्केट में अपनी काबिलियत और टैलेंट के दम पर नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार करने की वजह से तनाव रहेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं।

कन्या –
 अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में कीमती चीज या व्हीकल खरीदने की योजना बन रही है, उसके लिए समय बहुत ही अनुकूल है। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से मान सम्मान बढ़ेगा। कभी आपके विचारों में वहम और संकीर्णता जैसी नकारात्मक बातें परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अपने व्यवहार और विचार में बदलाव लाने के लिए कुछ आत्म चिंतन करें। आज कार्यक्षेत्र में नई गतिविधि की बजाय मौजूदा हालातों पर ही ध्यान दें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा तथा घर के सभी सदस्य आपस में प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। इस समय एलर्जी व खांसी जुखाम की स्थिति रहेगी। लापरवाही ना बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

तुला –
 अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। आपको जीवन संबंधी कुछ सकारात्मक आयाम सीखने के लिए मिलेंगे। संतान के करियर संबंधी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। क्रोध और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी तथा बड़े बुजुर्गों की सलाह लेने से आपकी मुश्किलों का समाधान निकलेगा। कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। इस वजह से बहुत परेशानियां रहेंगी। घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। समाधान जरूर मिलेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं। इनसे दूर ही रहें। रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों से दूर रहें। किसी भी मशीनरी आदि को उपयोग में लाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक –
 बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है तो उसका समाधान मिल जाएगा और आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा। नए संपर्क भी बनेंगे।
 अपने बजट का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही हैं। भाइयों से किस बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें। मौजूदा बिजनेस में जो काम चल रहे हैं। उनसे संबंधी रुकावटें आ सकती हैं। इन पर बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। कमीशन संबंधी बिजनेस में सावधानी रखें।जीवनसाथी की सलाह आपके लिए राहत और सुकून देने का काम करेगी और आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई लें।

धनु –
 समय और भाग्य दोनों आपके लिए अनुकूल बने हुए हैं। आत्मविश्वास और आत्म बल प्रबल रहेगा। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी तथा संपर्क दायरा भी बढ़ेगा, जो कि भविष्य में आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखते समय सावधान रहें तथा अपने आत्मविश्वास के प्रति सजग रहें, जिसका असर आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। यह समय आलस को त्यागकर पूरी मेहनत और ऊर्जा से काम करने का है। अपने व्यवसाय की योजनाओं को सार्वजनिक ना करें तथा खुद ही सभी निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में वर्कर्स की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपके बारे में नकारात्मक अफवाह फैल सकती है। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। युवा मित्रों की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। प्रेम संबंध स्थापित होंगे। किसी किसी समय नकारात्मक विचारों के उठने से उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है। योगा और मेडिटेशन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

मकर –
 पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, उसका उचित परिणाम मिलने का अनुकूल समय आ गया है। प्रतिद्वंद्वी भी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे, इसलिए समय का उचित सदुपयोग करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे किसी से भी प्रॉमिस ना करें, क्योंकि इस वजह से किसी संबंधी के साथ खटपट भी हो सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा तथा प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें तथा उचित इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

कुंभ –
 आपके सहयोग से कोई पारिवारिक मामला सुलझ जाएगा। आज आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिसमें लाभ के साथ साथ उत्साह और ऊर्जा का भी प्रभाव रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग अथवा शुभ आयोजन की प्लानिंग बनेगी।
कामकाज व परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें, आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। राजकीय सेवारत लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और कमजोरी की स्थिति भी रहेगी।

मीन –
 आज आपको अपने इसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं, इसलिए प्रयत्नशील बने रहें। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी गतिविधियों पर विचार होगा। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत होगा। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़ें। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें। बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें। व्यवसाय को लेकर समय बहुत ही सावधानी बरतने वाला है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा।
दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को भी परिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। गले में इंफेक्शन तथा बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है।

Parvatanchal