जनाक्रोश: बेरोजगारों के आन्दोलन के समर्थन में आगे आए राजनैतिक दल और सामाजिक संगठन, सीएम से मांगा वार्ता का समय
पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जताया आक्रोश
देहरादून। बेरोजगारों के आन्दोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने तथा पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आज विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बेरोजगारों के आन्दोलन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए तत्काल पुलिस उत्पीड़न रोके जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री से निम्न मुद्दों पर वार्ता हेतु समय लिया जाय ताकि वास्तविक स्थिति को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर सौहार्दपूर्ण माहौल में समस्त प्रकरण का वार्ता के माध्यम से हल निकाला जा सके ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम 7 बिन्दुओं पर पुनः वार्ता मसौदा जारी किया गया-
(1)बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के दोषियों एसएसपी देहरादून ,एसडीएम सदर को हटाया जाए ।
(2) सभी गिरफ्तार आन्दोलकारियों को बिना शर्त रिहाई करने के साथ ही सभी झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए ।
(3) यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष को पद से हटाया जाए ।
(4) बेरोजगारों को नियुक्ति दी जाए ।
(5)भर्तियों में धांधलियों की सीबीआई से जांच करायी जाए ।
(6) जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को समुचित मदद की जाए ।
सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन में वार्ता हेतु आमंत्रित नहीं किया गया तो बैठक का आयोजन कर धारा 144 का उल्लंघन कर आन्दोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर सपा के महासचिव अतुल शर्मा, सीपीएम सचिव राजेन्द्र नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन भट्ट, शंकर चन्द रमोला कांग्रेस, नवनीत गुंसाई व बालेश बवानिया राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, हरजिंदर सिंह जेडीएस, सुरेंद्र सिंह सजवाण उत्तराखंड किसान सभा, अनंत आकाश सीपीएम, हरिओम पाली सीपीआई , इन्दु नौडियाल, दमयंती नेगी जनवादी महिला समिति,निर्मला बिष्ट महिला मंच, लेखराज सीटू, सोनाली डीएवी छात्रसंघ, सुरेश कुमार, उत्तराखंड आन्दोलनकारी परिषद, विजय भट्ट पीपुल्स सांइस मूवमैन्ट, पहाड़ी पार्टी मोहन सिंह नेगी, दिनेश नौटियाल पेंशनर्स एशोसिशयन, मोहन रावत अंलकार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, सतीश धौलाखंडी जनसंवाद तथा नितिन व हिमांशु एस एफ आई के अलावा भगवंत पयाल ,जयकृत कंडवाल पीपुल फोरम,महिपाल सिंह, रविन्द्र नौडियाल,विनोद असवाल,शैलेन्द्र , सुरेश कुमार, इन्द्रेश नौटियाल, कमलेश खंतवाल, कुसुम नौडियाल, अंजलि, सुरेशी नेगी, किरन मवाल, सुषमा देवी, अनिता रावत व संगीता नैथानी आदि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। दीनदयाल पार्क में हुई बैठक में
पुलवामा के शहीदों एवं प्रख्यात शायर फैज अहमद फैज को याद किया गया ।

