शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 14 फरवरी 2023

मेष –
 अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। उनके मार्गदर्शन से पिछले काफी समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है, जिसकी वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। यह समय बहुत ही सावधान और सचेत रहने का है। अनावश्यक यात्रा को करने से परहेज करें। बिजनेस को लेकर अभी परिस्थितियां पहले की तरह रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के परिवर्तन अथवा योजना बनाने के लिए अनुकूल समय का इंतजार करें। साझेदारी संबंधी योजना बने तो तुरंत उस पर अमल करना चाहिए। प्रेम संबंधों में ताजगी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। वातावरण सुखद होगा।
वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से परहेज करें। चोट लगने की आशंका है।

वृष-
 समय कार्य सिद्धिदायक बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूसरों से उम्मीद करने की बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। शेष काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे।
ध्यान रखें कि ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी की वजह से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियों संभल जाएंगे।  व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रहे तो ज्यादा बेहतर है। बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी। लव मैरिज करना चाह रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में भी मधुरता रहेगी। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें।

मिथुन –
 दिन में कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप खुद को ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। स्वार्थ पूर्ण संबंधों में निश्चित दूरी बनाकर रखें। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखें विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा लापरवाही करना ठीक नहीं है। बिजनेस के फैसलों में जल्दबाजी न करें। अनुभवी इंसान से सलाह लें। पार्टनरशिप संबंधी कामों में पुराने मुद्दे को लेकर मतभेद न उत्पन्न होने दें। किसी भी मसले को शांति से सुलझाएं। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। वैवाहिक संबंध में छोटी-छोटी बातों पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक असर परिवार पर न पड़े। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि अपनी नियमित जांच अवश्य कराएं।

कर्क –
 अधिकतर समय किसी खास व्यक्ति के सानिध्य और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा तथा आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन रखना भी जरूरी है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने की आशंका है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में दूरियां ना आने दें। बिजनेस में अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है, क्योंकि इस समय कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। व्यावसायिक तनाव को पारिवारिक सुख शांति पर हावी ना होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना भी जरूरी है। दिमागी काम अधिक रहने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकते हैं। पौष्टिक आहार लें और उचित आराम भी करें।

सिंह –
 अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को निखारने का बेहतरीन समय है। किसी महत्वपूर्ण काम के संपन्न होने से राहत की स्थिति रहेगी। लोगों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना नई उपलब्धि प्राप्त करवाएगा। जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती है। आय के साधनों में कुछ कमी आ सकती है परंतु खर्चे तो बरकरार ही रहेंगे। मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। कोई भी खास फैसला अकेले लेने की बजाए टीमवर्क से काम करना उचित होगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर किसी अन्य सहयोगी का हस्तक्षेप ना होने दें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपोजिट जेंडर के दोस्त से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें। मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान दें।

कन्या –
आज आपका किसी खास काम को पूरा करने में विशेष प्रयास रहेगा और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा।
 राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई तथा करियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हालांकि प्रतिस्पर्धा में आपको उचित सफलता मिलेगी। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्यों में पारदर्शिता रखें।
बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।
 वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।

तुला –
परिवार के साथ कुछ महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। घर, दुकान, ऑफिस की मरम्मत और सुधार संबंधी योजनाएं बनेंगी। दिन का ज्यादातर वक्त आध्यात्मिक गतिविधि या धार्मिक स्थल पर बिताएं। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ और सोच-विचार से फैसला लें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य करते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। वर्तमान मौसम की वजह से आलस और सुस्ती छाई रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखना आवश्यक है।

वृश्चिक –
 किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको बेहतरीन मार्गदर्शन मिलने वाला है और इस वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें, अन्यथा आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। थोड़ा स्वार्थी और प्रैक्टिकल होना भी जरूरी है। कुछ समय घर परिवार के लिए भी अवश्य निकालें। फाइनेंस संबंधी कोई कार्य आज हल हो जाएगा, लेकिन व्यावसायिक गतिविधियां अभी सामान्य ही रहेंगी। उनमें किसी प्रकार का भी परिवर्तन करना उचित भी नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक प्लेस पर दिक्कतें आ सकती हैं। धैर्य और संयम रखें।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

धनु –
 पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। इसे आप अपनी फिटनेस और योग्यता को निखारने में समय दे पाएंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुख-शांति देगा। ज्यादा सोच-विचार से समय लगाने से आपके कई महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। निवेश अथवा बैंक से संबंधित कार्यों को बहुत सावधानीपूर्वक करें। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतेंगे, जो कि नुकसानदेह रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से प्रयास करने की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सहयोगियों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी की वजह से नाराजगी रह सकती है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सिर दर्द तथा सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी।

मकर –
 आज आप कोई खास निर्णय लेने वाले हैं। साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की ऊर्जा भी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित कोई उत्तम समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।अफवाहों पर ध्यान ना दें। वरना इस वजह से आपके स्वभाव में इगो, चिड़चिड़ापन आदि जैसी स्थिति बनेगी। अपने कार्य पर समर्पित रहें। आय के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। बच्चे की कोई नकारात्मक गतिविधि परेशान कर सकती है। कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है, परंतु अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें। निकट भविष्य में अवश्य ही उचित परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों के बीच उचित संतुलन बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति गंभीर रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। अपने आराम और स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना जरूरी है।

कुंभ –
प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसरों को ना चूकें, क्योंकि यह संपर्क आपके लिए कई सुअवसर भी प्रदान करेंगे। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए समय अनुकूल है। संपत्ति संबंधी कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। अपनी योजना और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने ना करें। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति स्वार्थ की भावना से आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को करते जाएं। समय उपलब्धियों वाला है, इसका उचित सदुपयोग करें। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी। वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन की वजह से एलर्जी जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

मीन –
 आज आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आपकी कोई खास समस्या हल होने वाली है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी। आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचिपूर्ण कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आने से तनाव रहेगा। इस समय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ही ना होने दें। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा तथा दिन व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है।
 पति-पत्नी के बीच गलतफहमी की वजह से कुछ मनमुटाव हो सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा घर में भी मधुरता बनाए रखें।
वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें, हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

Parvatanchal