शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 11 फरवरी 2023

मेष –
 दिन का ज्यादातर समय निजी और पारिवारिक कामों में बीतेगा। आपकी किसी परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। ध्यान रखें कि आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।
 बिजनेस को लेकर कई तरह की गतिविधियां होंगी। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। ऑफिशियल मामलों में दिक्कतें रह सकती हैं। अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा तथा घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम रहेगा। इस समय स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है।

वृष –
 व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप अपने अंदर शांति और पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में वास्तु सम्मत नियमों का जरूर उपयोग करें। दूसरों के मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। वरना आप खुद ही किसी मुसीबत में पड़ जाएंगे। घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन को भी अपने जीवन में अमल करें। निजी व्यस्तता के चलते कार्य क्षेत्र में समय ज्यादा व्यतीत नहीं कर पाएंगे। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था चलती रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के महत्वपूर्ण काम हो जाने से कंपनी को फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित रहे। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें।

मिथुन –
प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ में मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए, अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है। कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थोड़ा धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनी हैं उन पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये बदलाव उपलब्धियां ला सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है। घर का माहौल सुखमय रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को खराब कर सकती है। कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।

कर्क –
 बच्चों के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में सुखद माहौल बनेगा। किसी भी योजना पर अमल करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही सुखद रहेंगी। व्यर्थ समय व्यतीत करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू की बातों में पड़कर पढ़ाई के प्रति लापरवाही करेंगे। बिजनेस में लापरवाही और आलस्य के कारण दिक्कतें आ सकती हैं। योजना बनाकर काम करें। ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। बदलते मौसम की वजह से नजला-जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी दिक्कत बढ़ेगी, परंतु घबराएं नहीं और अपना उचित इलाज लें।

सिंह –
घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतरीन बनाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। इससे बहुत सी परेशानियों का हल आप खुद ही निकाल लेंगे। इस राशि के लोगों लिए इस समय सचेत रहने की भी जरूरत है। किसी प्रतिद्वंद्वी की वजह से कोई तनाव की भी स्थिति बन सकती है, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट करने के बजाए अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने की बजाय वर्तमान कार्यप्रणाली पर ही ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को हासिल कर लेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।  थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है।

कन्या –
अपने संपर्कों अथवा मीडिया द्वारा व्यक्तिगत तथा व्यवसाय संबंधी और अधिक जानकारी हासिल करें। घर को संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा। अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें, क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहें। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी। मेहनत व परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे तथा आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को भी सुलझाने में सक्षम रहेंगे। अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा।

तुला –
 फाइनेंस संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और इस समय कहीं निवेश करना फायदेमंद रहेगा। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और उस पर अमल करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी तैयार रहेंगे। आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला स्थगित रखें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं। सरकारी संस्थाओं से जुड़े काम मिलने की संभावना है। मीडिया तथा रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं। ऑफिस की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें। तथा सकारात्मक बने रहे। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

वृश्चिक –
अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। सफलता आपकी राह देख रही है। आपकी योग्यताओं तथा उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे तथा उनके द्वारा की गई कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं होगी। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि लेना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत प्रवृत्ति के दोस्तों और गतिविधियों से दूर ही रहें, वरना इससे उनकी पढ़ाई और करियर बाधित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ मार्केटिंग और अपने संपर्क संबंध मजबूत करने में भी समय लगाएं। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत रहेगी। क्लाइंट के साथ भी मधुर व्यवहार तथा धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि गुस्से की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी निकट संबंधी की सगाई, विवाह आदि से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। गला खराब रह सकता है, जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।

धनु –
कुछ दैनिक उलझनों से निजात पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा अपनी रुचि पूर्ण कार्य में जरूर व्यतीत करें। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएं। क्रोध और आवेश के चलते कई बार बनता काम अंतिम चरण में अटक सकता है। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें। उनका ध्यान रखना आपका महत्वपूर्ण दायित्व है। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा। घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कमजोरी और बेचैनी जैसी समस्या परेशान करेगी। उचित आराम लें। शीतल पदार्थों का सेवन करें।

मकर –
कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा हासिल करवाएगा जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें तथा फिजूलखर्ची से बचें, क्योंकि अनावश्यक ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं।
व्यवसाय के विस्तार संबंधी रूपरेखा पर किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें। परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें। जरा सी सावधानी आपको किसी बहुत बड़ी मुश्किल से बचा सकती है। वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। कोई भी पारिवारिक मसला आपस में ही बैठकर सुलझाएं।
 मौसमी बदलाव की वजह से अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य भोजन लेना ही जरूरी है।

कुंभ –  
आज का दिन महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए बहुत ही सर्वोत्तम है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आने की संभावना है। लापरवाही और आलस जैसी कमियों को दूर करने का प्रयास करें, वरना आपके कार्य बाधित होंगे। किसी भी काम को टालने की बजाए समय पर पूरा करें। इस समय विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के बीच किसी प्रकार के मतभेद हो सकते हैं, जिसका असर व्यावसायिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें व दस्तावेज ध्यान पूर्वक संभालकर रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। गले और छाती में कफ की वजह से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें।

मीन –
 कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके फेवर में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्ष को मजबूत करके रखें। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। अपने काम से ही मतलब रखें तथा दूसरों के काम में हस्तक्षेप ना रखें, और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती है। बच्चों की समस्याओं के समाधान में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा। वैवाहिक संबंधों में भी बेहतरीन तालमेल रहेगा। बदहजमी और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें।

Parvatanchal