विरोध: बेरोजगारों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

विरोध: बेरोजगारों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। आज युवा कांग्रेस द्वारा देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष के नेतृव में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और पुलिस प्रशासन व सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उखीमठ के अध्यक्ष राकेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान, PCC सदस्य आनंद सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह पुष्पवान, बसंती रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के महावीर सिंह नेगी, SC प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कैलाश पुष्पवान पूर्व नगर अध्यक्ष, सभासद प्रदीप धर्मवान, सामाजिक कार्यकर्ता नवदीप नेगी,धर्मेंद्र सिंह पुष्पवान युवा कांग्रेस, कैलाश पंवार, टैक्सी यूनियन के प्रमोद नेगी, देवेंद्र राणा, मुकेश, सोनू, बॉबी, ताजबर, नवदीप सिंह, सोनदीप, प्रमोद, राजेश, लोकेश शुक्ला, अनुसूया लाल, एनएसयूआई से अरविंद गुसाईं समेत छात्र और युवा मौजूद रहे।।

इस मौके यूथ कांग्रेस की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं पर अत्याचार कर रही है। देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी से परेशान छात्र और युवा अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं और पुलिस द्वारा उनका दमन किया गया जा रहा है।

Parvatanchal