शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरूवार, 09 फरवरी 2023

मेष –
अपने कॉन्टैक्ट्स के जरिये नई जानकारियां मिलेंगी। जो कि आने वाले समय में फायदेमंद होंगी। रुका या उधार दिया पैसा मिल सकता है। इन गतिविधियों पर फोकस रखें। कुछ दिक्कतें रहेंगी पर आप उनका समाधान निकालने में सक्षम भी होंगे। किसी प्रकार के भी कानूनी पचड़े में ना फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का भी पालन जरूर करें। इस समय किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है। इस समय कहीं निवेश करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कारोबार में सकारात्मक बदलाव होगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में सावधान रहने की जरूरत है। गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। अपना ध्यान ना रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य लें।
वृष –
परिवार जनों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा। डेली रूटीन के कामों से हटकर थोड़ा समय आत्म चिंतन में बिताएं। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा।दूसरों से सहयोग की ज्यादा उम्मीद ना रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। परंतु हर समस्या का आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। किसी तरह की भी पार्टनरशिप से पहले उस पर सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार होगा। नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे। कोई बेहतरीन स्थितियां नहीं बन रही हैं। पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। बदलते मौसम से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मिथुन –
आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। घर के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा। और उचित समाधान भी मिलेगा। पैसे के लेनदेन जैसी गतिविधियों को लेकर संबंधों में तनाव आ सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, आज उस पर उचित विचार विमर्श करने के लिए अनुकूल समय है। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करें। यकीनन ही कोई उचित हल निकलेगा। जल्दी ही इसके फायदेमंद नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में परिणित करने हेतु योजनाएं बनेंगी। दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योगा, मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
कर्क –
आपका अपने तथा पारिवारिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। इस स्वभाव की वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से ही कोई रुकी पेमेंट भी मिल सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है अथवा आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें। युवाओं तथा विद्यार्थियों को अनुशासित तथा मर्यादित दिनचर्या बनाकर रखना अति आवश्यक है। लापरवाही की वजह से यह लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए व्यावसायिक कार्यों में अगर कुछ नई गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले उस के संदर्भ में उचित जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम हल्का होने से सुकून तथा राहत मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।
कामों में व्यवधान आने से तनाव तथा अवसाद जैसी स्थिति रहेगी। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।
सिंह –
दिन की शुरुआत में काम ज्यादा होने से बहुत व्यस्तता रहेगी। मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। किसी भी तरह की उधारी ना करें। इस वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी से गलत लहजे में बात करना आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है। व्यवसाय में और अधिक ग्रोथ करने संबंधी कुछ विशेष जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। घर का माहौल सुखद व शांतिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
कन्या –
अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रुचिपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों का साथ मेलजोल खुशनुमा यादों को ताजा करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें, क्योंकि चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था जैसी स्थिति रह सकती है। इसलिए उन पर ध्यान देना आवश्यक है। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई दुखद समाचार मिल सकता है, अपना मनोबल मजबूत रखें। बिजनेस से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। नौकरी में टारगेट पूरा न होने से अतिरिक्त ऑफिशियल काम करना पड़ सकता है। बच्चों की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें। ज्यादा काम की वजह से सर्वाइकल तथा गर्दन में दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम में भी कुछ समय लगाएं।
तुला –
आज अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणत करने का बेहतरीन समय है। आप उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेंगी। घर में आपसी सामंजस्य ना होने की वजह से वरिष्ठ सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सलाह का सम्मान करें तथा उनका मान-सम्मान बनाए रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। बिजनेस संबंधी ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। कामकाज गंभीरता से निपटाने की भी कोशिश करें। नौकरी में बाॅस अथवा अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा तथा किसी परिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें।
वृश्चिक –
आज स्थिति बहुत अनुकूल है। अपने काम योजना बनाकर तरीके से करते जाएं। सफलता मिलनी तय है। आपकी उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। उनकी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं हो पाएगी। अपनी अधिक महत्वाकांक्षाओं पर कंट्रोल रखें। कोई अनुचित कार्य आपकी बदनामी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों का कुछ गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेल मिलाप हो सकता है, जिसका दुष्प्रभाव उनकी पढ़ाई व कैरियर पर पड़ेगा। मार्केटिंग संपर्क को मजबूत करने में ध्यान दें, इनसे आपको फायदा मिलेगा। मीडिया व पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय अब धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। ऑफिस में क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार और धैर्य रखने की जरूरत है।
घर में व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की सगाई संबंधी शुभ सूचना मिलने पर खुशी महसूस होगी। गला खराब रह सकता है जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही न करें और पूरी तरह इलाज लें।
धनु –
आर्थिक गतिविधियां होंगी। कोई फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहें। विद्यार्थी मौज मस्ती की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी होगी। काम ज्यादा होने से सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में मनमुटाव हो सकता है। अपने स्वभाव में कोमलता रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
मकर –
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना लें क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही हैं और इस उत्तम समय का उचित सदुपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा। किसी भी तरह के असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखें। जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में गति आएगी। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। इसमें पूरा ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखें। पेमेंट भी समय पर मिलने से आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। ऑफिस में भी सहयोगीयों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। मांगलिक कामों से संबंधित तैयारियां जोर-शोर से होंगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।
कुंभ –
समय अनुकूल है। सामाजिक और राजनीतिक लोगों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी। अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है।
संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और उन्हें निभाना आपके लिए चुनौती रहेगा। व्यवसाय में आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। आपका अपने काम के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहना आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। नए काम की शुरुआत न करें।
दांपत्य जीवन में सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी।
मीन –
इस समय कोशिश करने पर आपके काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो सकते हैं। नई जानकारियां हासिल करने में रुचि रहेगी। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को भी आप निभा लेंगे। कुल मिलाकर समय सामान्य फल देने वाला है। किसी खास कार्य में बहुत अधिक धन खर्च करने के उपरांत भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। धैर्य और संयम से अपने कार्यों को अंजाम दें, धीरे-धीरे परिस्थितियां स्वतः ही ठीक हो जाएंगी। नेटवर्किंग और मार्केटिंग गतिविधियों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतरीन अवसर बन रहे हैं। कारोबार संबंधी कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे संबंधित विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है। विस्तार संबंधी योजनाओं को स्थगित रखें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। एलर्जी व पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

