बड़ी खबर: बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरक जाने से दब गया बाईक सवार, बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम

बड़ी खबर: बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरक जाने से दब गया बाईक सवार, बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम
Spread the love

 

चमोली। हाईवे चौड़ीकरण का काम इन दिनों क्षेत्र में लोगों की फजीहत का सबब बना हुआ है। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में अचानक चट्टान दरक गई, जिसके नीचे एक बाइक सवार के दबने की सूचना है। हादसे के चलते यहां आवाजाही रोक दी गई है। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे के बाद से यात्री भयभीत हैं। चट्टान दरकने से यहां काम कर रही एक क्रंप्रेशर मशीन भी चट्टान के नीचे दब गई है। इन दिनों पंचपुलिया में बदरीनाथ पर हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

Parvatanchal