अच्छी खबर: अब भानियावाला-ऋषिकेश रोड भी होगी फोर लेन, केंद्र से मिली 1,036.23 करोड़ रुपए की स्वीकृति
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को बड़ी सौगात दी है। देहरादून के भानियावाला-ऋषिकेश रोड को 4-लेन बनाये जाने का फैसला लिया गया है, जिसके लिए एचएएम मोड के तहत 1,036.23 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। साथ ही यूपी-उत्तराखंड में बरेली-सितारगंज रोड का भी सुधार किया जायेगा, जिसके लिए एचएएम मोड के तहत 1,464.19 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं।

इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा है कि भानियावाला-ऋषिकेश रोड को 4-लेन बनाया जाएगा, जिसके लिए एचएएम मोड के तहत 1,036.23 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं। वहीं यूपी-उत्तराखंड में बरेली-सितारगंज रोड का सुधार किया जायेगा। उसके लिए भी एचएएम मोड के तहत 1,464.19 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है।

