एक्शन: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, पुलिस ने काटे चालान
ंरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस ने फुटपाथ और सडक किनारे अतिक्रमण कर दुकान सजाये बैठे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये दर्जनों दुकानदारों के पुलिस एक्ट के तहत चालान काटे और कई दुकानदारों का कोट का भी चालान काटे। साथ ही चेतावना भी दी।
एसआई पूरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सिडकुल ढाल से शिवनगर तक अवैध रूप से सड़क व फुटपाथ पर दुकानें सजाये बैठे सब्जी ठेली वालों और दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण करने पर कार्रवाई शुरु की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत दर्जनों के चालान काटे और उनसे अर्थदंड वसूला। इसके साथ ही पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ दुकान के आगे सड़क पर अतिक्रमण करने पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट के चालान काटे। एसआई पूरन सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने से यातायात बाधित हो रहा था। लोगों को पैदल निकलना दूभर हो रहा था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गयी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण कर यातायात बाधित किया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान एसआई धीरज कुमार व एसआई विकास रावत समेत पीएसी कर्मी शामिल रहे। बता दें कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण होने से यातायात बाधित हो रहा है।

