जयहिंद: महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्घांजलि,’भारत जोड़ो,नफरत छोड़ो’ कार्यक्रम के समापन पर तिरंगे को दी सलामी
भवाली। वरिष्ठ पी सी सी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं ‘भारत जोड़ो,नफरत छोड़ो’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम के उपरांत तिरंगा झंडा फहराकर कर सलामी दी गई ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत जोड़ो- नफरत छोड़ो’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को भाईचारा के साथ सर्वधर्म समभाव को लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष भवाली कंचन सुयाल का स्वागत अभिनंदन किया गया।
सभा में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सद्दामिया, सभासद इदरीश खान, पुष्पेश पांडे, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अफसर अली, शांति तिवारी, उषा,जया कपिल, माया पंत, लोकेश जोशी, योगेश कुमार, पीयूष नेगी, पारस कुमार, राजू, प्रकाश व पीयुष नेगी आदि समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

