दुखद: देर रात को खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीसरा घायल

दुखद: देर रात को खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीसरा घायल
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। बुधवार देर रात रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घोलतीर से रतूड़ा की तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल राहुल, पुत्र स्व.विजय लाल को स्थानीय लोगों ने निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया। जबकि दो युवकों अंकित (26) पुत्र, रघु लाल और वासुदेव (25) पुत्र, शोभाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
उनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। शव कार में इतनी बुरी तरह से दबे हुए थे कि टीम को वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों लोग स्थानीय निवासी ही बताए जा रहे हैं।

Parvatanchal