पर्यटन: इंटरव्यू के बाद दो संचालकों को मिली टिहरी जलाशय में विच पैरासेलिंग बोट के संचालन की अनुमति, कुल 8 लोगों ने किया था आवेदन

पर्यटन: इंटरव्यू के बाद दो संचालकों को मिली टिहरी जलाशय में विच पैरासेलिंग बोट के संचालन की अनुमति, कुल 8 लोगों ने किया था आवेदन
Spread the love

 

टिहरी (गढ़वाल)। जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने बताया कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण कार्यालय द्वारा टिहरी बाँध जलाशय में दो विच पैरासेलिंग बोट के संचालन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। विच पैरासेलिंग बोट हेतु प्राधिकरण कार्यालय द्वारा 34 आवेदन विक्रय किये गये थे, जिसके सापेक्ष प्राधिकरण कार्यलय में 09 आवेदनकर्ताओं द्वारा अपने आवेदन पत्र जमा करवाये गये। इन आवेदन पत्रों की जांच/स्कूटनी के उपरान्त साक्षात्कार हेतु 08 आवेदकों का चयन किया गया। मंगलवार को विंच पैरासेलिंग बोट हेतु चयनित आवेदनकर्ताओं का लाईसेन्स निर्गत समिति के सम्मुख साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार हेतु 08 आवेदनकर्ताओं में से 01 आवेदनककर्ता अनुपस्थित रहे। साक्षात्कार हेतु उपस्थित 08 आवेदकों में मोहन सिंह राणा एवं पिताम्बर दत्त नौटियाल को टिहरी बांध जलाशय में विंच पैरासेलिंग बोट क्रय कर संचालन हेतु अनुमति प्रदान की गयी है। साथ ही भविष्य में विभिन्न प्रकार के वाटर स्पोर्ट्स हेतु आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे।

Parvatanchal