आयोजन: टिहरी जिले में 27 को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, जनसमस्याओं व शिकायतों पर होगी निस्तारण की कार्रवाई

आयोजन: टिहरी जिले में 27 को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, जनसमस्याओं व शिकायतों पर होगी निस्तारण की कार्रवाई
Spread the love

 

टिहरी। जनपद के विकास खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय इंटर काॅलेज ठांगधार, ग्राम पंचायत सौड,
में आगामी 27 जनवरी को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि बहुद्देशीय शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में समय 12.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगवाकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि तहसील टिहरी द्वारा विभिन्न प्रमाण-पत्र बनवाये जायेंगे तथा अग्रणी बैंक प्रबन्धक तथा जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) टिहरी गढ़वाल द्वारा बैंकिंग सम्बन्धी योजनाओं एवं वित्तीय समावेश के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की जायेगी एवं स्टॉल स्थापित किया जायेगा।
सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बहुद्देशीय शिविर में अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगवाते हुए स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Parvatanchal