विरोध: हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड द्वारा राजधानी स्थित अपने डिस्ट्रीब्यूटर को बिना कारण बताये हटा दिए जाने का विरोध

विरोध: हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड द्वारा राजधानी स्थित अपने डिस्ट्रीब्यूटर को बिना कारण बताये हटा दिए जाने का विरोध
Spread the love

 

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून इकाई ने जुलूस निकालकर जताया आक्रोश

देहरादून। हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड द्वारा एस एस मार्केटिंग को बिना कोई कारण बताए डिस्ट्रीब्यूटर पद से हटाने के विरोध में डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून इकाई के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 डिस्ट्रीब्यूटर ने हिस्सा लिया।
एसोसिएशन का कहना था कि नियमानुसार जब तक पुराना डिस्ट्रीब्यूटर एनओसी नहीं देता तब नए डिस्ट्रीब्यूटर की नियुक्ति नहीं हो सकती और इस बात से कंपनी वाले भी भली-भांति वाकिफ़ हैं। उन्होंने हिंदुस्तान लीवर से पत्राचार/ बातचीत सब कर ली मगर कम्पनी का मानना है कि वह बड़ी कंपनी है और वह कुछ भी कर सकते हैं। उनकी यह हठधर्मिता उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की डिस्टीब्यूटर्स की नीति/नियमों के विरुद्ध है।
एसोसिएशन ने नए डिस्ट्रीब्यूटर की नियुक्ति का विरोध किया। पुराने डिस्ट्रीब्यूटर को तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि वह पुराने डिस्ट्रीब्यूटर से सुचारू रूप से काम कराएं ताकि देहरादून में व्यापार का   माहौल ख़राब न हो।
यह जुलूस गऊ घाट से शुरू होकर गुरु राम राय मार्केट, हनुमान चौक, बाबूगंज होते हुए दर्शनी गेट तक गया जहाँ उनके द्वारा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश सिंघल, संजीव अग्रवाल, प्रधान विवेक अग्रवाल, महामंत्री कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, सीनियर उप-प्रधान विवेक सिंघल, अनिल भोला, महासचिव, अजय मित्तल, उपसचिव अनुज जैन, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गोपाल गर्ग, कपिल कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal