आवाज़: विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीएम का धरना, राष्ट्रपति औरप्रधानमन्त्री को भेजा ज्ञापन
संवाददाता
देहरादून 11अक्टूबर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर आज शहर के गांधी पार्क पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति , पीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अविलंब कार्रवाई की मांग की । सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान एक ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पार्टी राजधानी देहरादून में आयोजित इस धरने के माध्यम से विभिन्न मांगों के सन्दर्भ में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है तथा सरकार से जनहित में निम्न बिन्दुओं पर अविलंब कार्यवाही की मांग करती है ।
(1) किसान एवं मजदूर विरोधी कानून वापस लो , न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारन्टी दो तथा मजदूर को जीने लायक वेतन दो तथा आशा ,आंगनवाड़ी तथा भोजनमताओं तथा बेरोजगारों की मांग पूरी करो ।
(2) लखीमपुर में किसानों की हत्या के जिम्मेदार गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त तथा दोषियों की गिरफ्तार करो ।
(3)मंहगाई ,बेरोजगारी ,डीजल पैट्रो ,गैस मूल्यवृद्धि को जनहित में अविलंब वापस लिया जाए ।
(4)प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए तथा शिवालिक क्षेत्र कारबारी, सभावाला , बिन्दाल व रिस्पना आदि क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा का पुख्ता इन्तजाम किया जाए ।
(5)मलिन व कच्ची बस्तियों तथा वर्ग छ में बसी आबादी का नियमतिकरण करो ,स्मार्ट सिटी व अन्य योजनाओं की आड़ में निजीकरण बन्द हो ,परेड ग्राउण्ड से स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था का कब्जा हटे तथा इसे आम जनता के लिये खोला जाए ।
(6) राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की आड़ में राज्य सरकार जनतांत्रिक आवाज दबाने की साजिश बन्द करे ।
(7)नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो तथा सभी क्षेत्रों में सड़क , निकासियों और जीर्णशीर्ण पुलों का निर्माण किया जाए ।
(8) जनपद में स्वास्थ्य ,राशन ,पेयजल और विद्युत व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए ।
(9)बिगड़ती कानून व्यवस्था ठीक की जाए ।
(10) साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।
(11)भवन एवं अन्य श्रम सन्निर्माण बोर्ड में अनियमितता को दूर कर इसका संचालन विधिवत शुरू किया जाए तथा इसमें ट्रेड यूनियनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए ।
(12) जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हो ,किसानों से जबरन ऋण वसूली की कार्रवाई वापस लो ।
(13)सभी परिवहन से जुडे़ लोगों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए ।
आशा है कि आप उपरोक्त बिन्दुओं पर अवश्य कार्रवाई करेंगे।
आज़ के धरने में पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ,जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित ,सचिव मण्डल सदस्य इन्दुनौडियाल ,कमरूद्दीन ,अनन्त आकाश ,किशन गुनियाल ,सुन्दर थापा ,भगवन्त पयाल , हिमांशु चौहान ,नुरैशा अंसारी, रविन्द्र नौडियाल ,मामचंद ,जितेंद्र गुप्ता ,विनोद कुमार, सैदुल्लाह अंसारी ,सत्यम,ब्रह्मानन्द कोठारी ,शिशुपाल नेगी ,जानकी भट्ट ,कुसुम नौडियाल ,संगीता नैथानी ,अनिता रावत, उयिनी यादव ,रमा पंवार, सुषमा रावत, लक्ष्मी कठैत, उमादेवी ,ताजवर सिंह रावत , संयम कपिल , प्रमोद शर्मा व रोशन मौर्य आदि बडी़ संख्या में लोग शामिल थे ।
|
ReplyForward
|

