शिकंजा: एसटीएफ ने पंजाब से दबोचा 25 हजार का इनामी अभियुक्त, उत्तराखंड में हत्या कर जा छिपा था पंजाब में

शिकंजा: एसटीएफ ने पंजाब से दबोचा 25 हजार का इनामी अभियुक्त, उत्तराखंड में हत्या कर जा छिपा था पंजाब में
Spread the love

रुद्रपुर। एसटीएफ ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम ने एक सप्ताह से पंजाब में डेरा डाला हुआ था। उसके बाद एसटीएफ को यह सफलता मिली है, जिसे एसटीएफ बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है। एसटीएफ पूर्व में भी कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
गौरतलब है कि हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को  एसटीएफ  ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाना पंतनगर पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे पूर्व थाना पुलिस द्वारा घटना में शामिल 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 24 अक्टूबर 2022 को बिलासपुर निवासी दलजीत सिंह को 10 लोगों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना रुद्रपुर स्थित मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी के गेट में हुई थी। इस संबंध में थाना पंतनगर में आरोपी के खिलाफ 203/2022, व धारा 47,148,149,302,34,120 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मुकदमे में अभियुक्त खुशकरण वांछित था और घटना के तुरंत बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने पिछले 7 दिनों से पंजाब में डेरा डाल रखा था।  एसटीएफ की पैनी नजर से आरोपी बच नहीं पाया। एसटीएफ ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि काफी समय से एसटीएफ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

Parvatanchal