शुभ प्रभात: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

शुभ प्रभात: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Spread the love

आज का राशिफल: बुधवार, 04 जनवरी 2023

मेष –  
अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपको कई तरह के अनुभव भी मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आप तनाव मुक्त होकर सभी क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, वरना आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती है। धैर्य और संयम बनाकर रखें। खर्चों पर अंकुश रखना जरूरी है।
 व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के तबादले को लेकर समाचार मिल सकता है। परिवार जनों के आपसी तालमेल और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे सेहत में सुधार आएगा।
वृष –
व्यस्तम दिनचर्या में से कुछ समय आध्यात्म और धर्म कर्म संबंधी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इस कारण आप व्यवहार में बहुत सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे।
 कोई काम मनोनुकूल ना होने से तनाव ना लें। धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति जैसे कार्य अभी स्थगित ही रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में असमंजस और अनिर्णय की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा किसी अनुभवी से सलाह लें। साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर की योजनाएं और काम करने के तरीके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।
 घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मनोरंजन आदि में समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। गैस व कब्ज जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
मिथुन –
कोई भी काम करने से पहले मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। मित्रों तथा मौज मस्ती में व्यस्त ना रहें। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाएं। कारोबारी मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बना कर रखने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस के माहौल में राजनीति हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें। किसी भी परिवारिक समस्याओं को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, अवश्य ही समाधान निकलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। तनाव व चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे। सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें तथा किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर जाए।
कर्क –
समय बहुत ही अनुकूल है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णरूप से एकाग्रचित्त होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। खुद पर भरोसा रखें। क्योंकि दूसरों पर आश्रित होने से धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामलों में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस समय बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। उचित व्यवस्था रखने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। संयम रखें। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य संबंध में प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। शांति से मामलों को सुलझाएं। एलर्जी और इंफेक्शन जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज करवाएं।
सिंह –
सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें, क्योंकि सही समय पर अपने कार्यों को पूरा करने से सुकून महसूस करेंगे तथा व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। नुकसान से बचने के लिए धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें। बिजनेस में बहुत ही सूझबूझ से फैसले लेने की जरूरत है। किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम न करें तो उचित रहेगा। नुकसान होने की संभावना बन रही है। गैरकानूनी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें। अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। देसी इलाज करें।
कन्या –
आज ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ विशेष संभावनाएं बना रही है। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं भ्रमण का प्रोग्राम बनेगा। कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभाल कर रखें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
तुला –
 दिन सुखद व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण काम बन जाने से अपने अंदर आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना बनी हुई है। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में उलझकर अपने व्यक्तिगत कार्यों से समझौता ना करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करें। समय का उचित सदुपयोग करने से ही सफलता मिलती है।
 कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता हासिल होगी तथा नए आर्डर भी प्राप्त होंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहें। आपकी बेहतरीन कार्य व्यवस्था से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से परिवार में सुख-शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।
वृश्चिक –
घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है, परंतु वास्तु संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। लेन-देन संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है। अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें, क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहासुनी हो सकती है। उधार संबंधी लेनदेन ना करें।
 व्यवसाय संबंधी सभी निर्णय खुद ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। ध्यान रखिए, कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं। बढ़ती ठंड की वजह से जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
धनु –  
परिस्थितियां कुछ बेहतर हो रही हैं। कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। कभी-कभी किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको अन्य लक्ष्य से भटका भी सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे। परंतु जल्दबाजी ना करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या फायदेमंद ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
मकर –
कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी तथा कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी होने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय आध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। पैतृक संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो आज स्थगित कर दें। व्यवसाय संबंधित आपके अधिकतर काम स्वतः ही बनते जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का अभी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से अवश्य संपर्क करें, आपका काम बन सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशियां आएंगी तथा मित्रों के साथ मेल मिलाप भी प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ ज्यादा भीड़ भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
कुंभ –
घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखारेगा। आज आपका कोई असंभव कार्य भी बनने वाला है। आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा लें, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। व्यर्थ के खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई  निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कामों में आपके फैसले फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी। इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
मीन –
दिन सुखद व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी संबंधों के बीच और मनमुटाव जैसी स्थिति ना पनपने दें। कारोबारी मामलों में काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
 खांसी-जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।

Parvatanchal