असर: कोहरे के कारण सुबह देहरादून एयरपोर्ट नहीं पहुंची सकी कोई फ्लाइट, लोगों को  उठानी पड़ी परेशानी

असर: कोहरे के कारण सुबह देहरादून एयरपोर्ट नहीं पहुंची सकी कोई फ्लाइट, लोगों को  उठानी पड़ी परेशानी
Spread the love
देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाये रहने के कारण सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर सभी तरह के विमानों की आवाजाही ठप पड़ी रही। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह 7.20 से फ्लाइट की आवाजाही शुरू हो जाती है। लेकिन आज घने कोहरे के कारण सुबह देहरादून एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट नहीं पहुंच पाई। सुबह 7. 20 से एयरपोर्ट पर दिल्ली से इंडिगो और एयर इंडिया की दो फ्लाइट आती हैंं, लेकिन घने कोहरे के कारण सोमवार को दोनों फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाईं।
वहीं देश के दूसरे शहरों से देहरादून आने वाली फ्लाइट के भी विलंब से एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं। नए साल की शुरुआत से ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोहरे का असर देखा जा रहा है। नये साल के पहले दिन यानी बीती सुबह भी देहरादून के आसमान से एक फ्लाइट लौट गई थी।

Parvatanchal