शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 01 जनवरी 2023

मेष –
अपने काम करने के तरीकों को व्यवस्थित रखें और एक्स्ट्रा काम हाथ में न लें। इससे आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। तालमेल बनाए रखने से रिश्तों में गलतफहमी दूर हो जाएगी। भावनाओं में बहकर दूसरों की बातों में आ सकते हैं। इस कमजोरी को सुधारने की जरूरत है। बच्चों को मन मुताबिक काम करने दें। इससे उनका बौद्धिक विकास अच्छे से होगा। बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। इससे सही नतीजे पर पहुंचेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों पर आज भी एक्स्ट्रा काम रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। बढ़ती ठंड से बचें। स्किन रिलेटेड एलर्जी हो सकती है।
वृष –
आपके लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक और आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित चलती रहेंगी। थोड़ा वक्त आत्म चिंतन में भी लगाएं। इससे उलझनों का समाधान मिलेगा। बड़े सदस्यों के मार्गदर्शन में आप कोई बेहतरीन निर्णय भी लेंगे। अपनी कार्य क्षमता और आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत करना जरूरी है। दूसरों की बातों में अपना समय ना गवाएं। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो उसे स्थगित रखें क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित रहेंगी। आपकी उचित व्यवस्था के भी उचित नतीजे सामने आएंगे। साझेदारी संबंधी कामों में आपसी संबंध बनाए रखने के लिए बहुत धैर्य और संयम की जरूरत है। आर्थिक मामलों में पारदर्शिता रखनी होगी। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
 थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। तथा नियमित व्यायाम करें।
मिथुन –
दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित तथा मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आपका नेतृत्व भी रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। कोई भी वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने पर धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती है। किराएदारी संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा, परंतु कानूनी कार्यवाही से परहेज करें।
 करियर में बेहतरी के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश काफी हद तक सफल होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोग पब्लिक प्लेस पर फालतू विवादों की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं।
पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। खांसी-जुकाम और कमजोरी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आराम लें तथा संतुलित खानपान रखें।
कर्क –  
बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपके दिमाग में नई योजनाएं उपजेंगी, जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होंगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वसूली संभव है। घर की किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। लोगों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास ना करें। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान आते रहेंगे। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
सिंह –  
अपनी कार्यप्रणाली की उचित रूपरेखा बना लेने से नियत समय पर कार्य संपन्न होंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। अगर प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। सावधान रहें तथा आपसी सहयोग द्वारा समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। निकट संबंधी को आपके भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती है। व्यवसाय में बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। चुनौतियां बनी रहेंगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अनचाहा ऑर्डर मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पति-पत्नी के मध्य चल रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
कन्या –
दिन की शुरुआत बहुत ही खुशनुमा रहेगी। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी कोशिश करेंगे। कहीं उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यावसायिक गतिविधियों में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावट दूर होंगी और स्थिति में सुधार आएगा। आपका काम करने का जनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा। समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्लान भी बनेंगे। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे, लेकिन वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना भी जरूरी है।
तुला –  
वर्ष की शुरुआत में आप भविष्य संबंधी बेहतरीन निर्णय लेंगे। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
 पुरानी किसी नकारात्मक बात से मन विचलित रह सकता है। व्यावहारिक बनें।  दिनचर्या को व्यवस्थित बना कर रखना जरूरी है तथा मन को भी संयमित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर व्यतीत करें। बिजनेस में आंतरिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम को पूरी निष्ठा से करें, तरक्की के अवसर बन रहे हैं।
 किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना करें तथा तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें।
वृश्चिक –
सामाजिक व सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा संपर्क  का दायरा भी विस्तृत होगा। इस समय निवेश संबंधी कार्यों में भी पूरा ध्यान दें क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल हैं। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। लेनदेन संबंधी मामलों को स्थगित रखना उचित रहेगा। विद्यार्थी फालतू की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। मार्केट में काबिलियत के दम पर आपको नई उपलब्धियां और ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। इस समय ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं। नौकरी कर रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। घर में संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखने के लिए कुछ समय और विश्वास दोनों जरूरी हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। इस समय उनके लिए इलाज और भावनात्मक सहयोग दोनों जरूरी हैं।
धनु –  
आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। फालतू गतिविधियों में ज्यादा खर्चा हो जाने से मन परेशान रह सकता है। बेहतर होगा किसी भी गतिविधि में अपने बजट को नजरअंदाज न करें। अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार लेने से भी परहेज रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। आपकी कोई व्यवसाय की योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी डील होने से खुशी महसूस होगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा और आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर सुलभ हो सकता है। दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
मकर –
वर्ष की शुरुआत खुशनुमा और शुभ समाचार से होगी। आप अपने कार्यों को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा तथा सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।
ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो, अन्यथा इससे परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। इनकम बेहतर होगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिलेगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें।
कुंभ –
 ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली की वजह से अधिकतर काम नियत समय पर संपन्न होते जाएंगे तथा कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब ना करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। मानसिक शांति और सुकून के लिए आध्यात्म और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा। कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। विदेशी व्यापार फायदे की स्थिति में रहेंगे। दैनिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन आने से कुछ राहत मिलेगी। घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें।
मीन –
अपनी जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस वर्ष विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है। पारिवारिक अथवा सामाजिक संबंधी किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें, इससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहेगी। आज छोटी-छोटी समस्याएं रह सकती हैं जिसकी वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन जैसा महसूस होगा। व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। व्यावसायिक फाइलें और कागजी काम किसी अजनबी के हाथ में न दें वरना आपकी कोई गतिविधि लीक हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी संबंध खुशनुमा रहेंगे। घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा। एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें। योगा, मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।

Parvatanchal