बड़ी खबर: शासन ने अपने 7 विधि अधिकारी हटाए, हाईकोर्ट में सरकार की पैरवी के लिए विभिन्न पदों पर किए गए थे नियुक्त
देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखंड के समक्ष राज्य की ओर से पैरवी/बहस करने के लिए उत्तराखंड राज्य की ओर से विभिन्न पदों पर आबद्ध विधि अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं सम्यक् विचारोपरांत पद से हटाया गया है। हटाए गए विधि अधिकारियों में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता अनिल कुमार बिष्ट, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुश्री अंजली भार्गव, स्थायी अधिवक्ता एन.पी.शाह, ब्रीफ होल्डर सुश्री इंदु शर्मा, दीपक चुफाल, पंकज नेगी एवं हर्षित लखेड़ा शामिल हैं।
