शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

मेष –
 दिन अच्छे से बीतेगा। विचारों में स्थिरता और मजबूती रहने से आप अपने काम को अच्छी तरह कर पाएंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रूप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर करने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। घर तथा परिजनों के कार्य करते समय एहसान ना जताएं। बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। दूरदराज की पार्टियों के संपर्क में रहने से उचित प्रबंध हासिल होंगे। नौकरी में अधिकारी किसी कारण आप से नाराज हो सकते हैं। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहने से घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। बढ़ती सर्दी की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
वृष –
 फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। फायदा भी होगा। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। शेयर्स अथवा तेजी मंदी जैसे गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को मनोनुकूल सफलता मिलेगी। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को भी दिक्कत ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस समय ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा। समय धैर्य और शांति रखने का है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक रहने से मन शांत होगा। बिजनेस में मंदी का दौर रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए अच्छे समय का इंतजार करें। आय के साधन भी सामान्य ही रहेंगे। मन में दुविधा रहने से फैसले नहीं ले पाएंगे। नौकरी में कोई यात्रा संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, परंतु आपका उनके लिए पूर्ण सहयोग उन्हें खुशी देगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। जोड़ों में दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना जरूरी है।
मिथुन –
 परिवार में चल रहे किसी भी वाद-विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय व्यतीत करना आपके कार्यों में रुकावटें ला सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि यह समय मेहनत और परिश्रम करने का है। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर चिंता रहेगी।
 व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, परंतु किसी भी कार्य में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें अन्यथा कोई धोखा होने की आशंका बन रही है। नौकरी में सहकर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। हालांकि परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। लेकिन पारिवारिक सदस्यों के सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। बेवजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव आपकी कार्य क्षमता में रुकावट डाल सकता है। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
कर्क –
घर की जिम्मेदारियों के प्रति आप सजग रहेंगे। दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने व्यक्तिगत कार्य की तरफ भी आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य कुछ नरम होने की वजह से काम अधूरा रह सकता है, परंतु चिंता ना करें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। अपने विचारों और स्वभाव को संयम में रखें। कारोबारी मामलों में मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। अधिकारियों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। नए काम को शुरू करने में रुचि ना लें। ऑफिस का काम घर से ही व्यवस्थित होते जाएंगे। काम ज्यादा होने की वजह से तनाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। किसी पारिवारिक  सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी, परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही स्वास्थ्य सुधार भी हो जाएगा।
सिंह –
आज अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्य को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। कोई आय का रुका हुआ स्त्रोत पुनः शुरू होने से राहत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे, और मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास ना करें। अपरिचित लोगों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना भी जरूरी है। व्यवसाय में प्रभावशाली और अधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा। मंदी होने के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। किसी भी सरकारी कार्य को करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी लेना जरूरी है। घर में प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ना पड़कर अपने करियर पर ध्यान दें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। नजला-जुकाम जैसी परेशानी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
कन्या –
कुछ नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। गूढ विद्या के प्रति आकर्षित होंगे। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। कुछ प्रतिकूलताएं भी बनी रहेंगी, जिनसे मुकाबला करने में आपको पूरा जोर लगाना होगा। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। खर्च की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें। बिजनेस में गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। नौकरी में भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी तथा परिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है।
तुला –
हालांकि आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है, परंतु आपको अवश्य ही कामयाबी मिलेगी। प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में गति आएगी और नियत समय पर कार्य संपन्न हो जाएंगे। किसी के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी अवश्य लगाएं। खर्चों में अधिकता की वजह से अपनी जरूरतों को कम करना जरूरी है।
इस समय किसी भी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित रखें। वर्तमान स्थल पर ही ध्यान दें। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में करियर संबंधी किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर ओवरटाइम करना पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में इस समय भावनात्मक रूप से एक दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
वृश्चिक –
घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी के व्यक्तिगत मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, अन्यथा आपकी मान-हानि हो सकती है। नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। भावावेश और उसी के कारण किसी से तकरार ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका निर्णय सकारात्मक रहेगा। किसी भी अनैतिक काम में दिलचस्पी न लें वरना आपकी छवि पर बात आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी। परिजनों के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव रखना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।
धनु –
मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी, जिससे आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर उचित परिणाम हासिल होंगे। उन्नति का भी कोई मार्ग प्रशस्त होगा। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से तनाव में रहेंगे। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई भी व्यावसायिक निर्णय जल्दबाजी में ना लें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। ऑफिस में पेपर वर्क पूरा करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी और इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।  जुखाम तथा बुखार की समस्या से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज लें।
मकर –
आज किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा, परंतु उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे। आय कम और खर्चा अधिक जैसी स्थिति रहने से चिंता की स्थिति रहेगी। आपको अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। युवा वर्ग लाभ प्राप्ति के लिए किसी गलत मार्ग को ना अपनाएं तथा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। व्यावसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी कर्मचारी पर आंख मूंदकर विश्वास रखना धोखा भी दे सकता है। किसी भी कार्य में पक्के बिल का प्रयोग करें। सरकारी मामलों को नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग जिम्मेदारियों की वजह से परेशान रहेंगे। विवाहित जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा तथा घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा ब्लड प्रेशर की भी नियमित जांच करवाते रहें। वर्तमान वातावरण की वजह से अपनी सुरक्षा स्वयं करना जरूरी है।
कुंभ –  
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ कोई यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मनोरंजन तथा सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा।
 अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से परहेज करें। वरना तनाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी निर्णय बहुत अधिक सोच-समझकर तथा धैर्यपूर्ण तरीके से लेने का प्रयास करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी और अतिरिक्त आय के भी मार्ग बनेंगे। लेकिन आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार जनों के बीच मनमुटाव की स्थिति की वजह से घर की व्यवस्था डगमगा जाएगी। सहजता और शांति से मामला सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी तथा डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं। तनाव लेने से बचें। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
मीन –
 आज कोई रुका हुआ काम अचानक ही बन सकता है, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली करने के लिए समय आपके पक्ष में है।
 दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें, वरना आपके हाथ से कोई लक्ष्य निकल भी सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करना जरूरी है क्योंकि इससे समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। कारोबारी गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। लेकिन सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। विवाहित जीवन शुभ शांतिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। ज्यादा कार्यभार और तनाव लेने जैसी स्थितियों से खुद को दूर रखना जरूरी है।

Parvatanchal