शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार, 26 दिसंबर 2022

मेष –
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस अनुकूलता का अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी कार्य को जल्द पूरा करने की सोच रखें। अनावश्यक मेहनत करने की अपेक्षा स्मार्ट तरीके से अपने कार्यों को क्रियान्वित करें। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने मामलों के उठने से आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है। परंतु आवेश में आने की बजाय सहजता बनाकर रखना जरूरी है। इस समय बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलेंगे। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां प्राप्त करना जरूरी है। बिजनेस के काम पहले की तरह ही सामान्य रहेंगे। कोई ऑफिशियल टूर का प्लान बन सकता है। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा, परंतु विवाहेत्तर संबंधों के दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति दूषित कर सकते हैं। आपकी ही लापरवाही की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है।
वृष –
भाग्य प्रबल रहेगा। यथा समय कार्य पूरा होने से मनोबल में वृद्धि होगी। वार्तालाप के माध्यम से किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। हालांकि कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, परंतु आप उनका मुकाबला करने में सफल रहेंगे। महिलाएं अपने क्षेत्र में वर्चस्व हासिल करेंगी। समझ और सतर्कता से अपने कार्यों में गति बढ़ाएं। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। बिजनेस में जरूरी कामों को पहले करने की सोच रखें। कोई राजकीय कार्य बहाल हो सकता है। सिर्फ अपने टैक्स संबंधी फाइलों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहना आपसी प्रेम प्यार को बढ़ाएगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए सकारात्मक बने रहना बहुत जरूरी है। योगा और मेडिटेशन भी प्रभावी रहेगा।
मिथुन –
सकारात्मक सोच रखें तथा सबको साथ लेकर चलें। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे। आपको ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहतर करने का प्रयास करेंगे। संकीर्णता और स्वार्थ से क्षणिक लाभ ही मिल सकता है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें इससे आपका अपना नुकसान ही होगा। व्यवसाय को लेकर जल्दबाजी में कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। कोई बड़ी उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। रुकी हुई पेमेंट निकालने की हर संभव कोशिश करें, नहीं तो फंस जाएगी। ऑफिस के सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक संबंध शुभता से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है, परंतु दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
कर्क –
कलात्मक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। जनसंपर्क भी बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। दूसरों की बातों में आकर आप कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे और इस वजह से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें। अनावश्यक खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है। समझ और सतर्कता से कार्यों में गति आएगी। हो सकता है बिजनेस में कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों से समझोता भी करना पड़े। मेहनत के मुताबिक नतीजे भी हासिल नहीं होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। घर में आपसी सामंजस्य और अनुशासित माहौल रहेगा। युवाओं की मित्रता में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। ठंड की वजह से थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।
सिंह –
प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती है। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा कैरियर में उचित सफलता मिलेगी।किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता पर रखिए। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को सावधानी से करें। कोई मशीनरी या उपकरण खरीदने की योजना है, तो अनुकूल समय है। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।
कन्या –
प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधित कार्यों मैं आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। वाहन अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभालें। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें। समय कुछ चुनौतियां वाला रहेगा। किसी भी अनजान के साथ व्यवसायिक डील करते समय सावधानी बरतें। धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है। मीडिया और ऑनलाइन कामों की पूरी जानकारी हासिल करें। ऑफिस का माहौल भी अनुकूल रहेगा। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रह सकती है। आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए पेट ठीक रखना जरूरी है।
तुला –
दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यावहारिक सोच रखने से अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। उनसे आपसी वार्तालाप से कई गुत्थियां भी सुलझेंगी। मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवासायिक कार्यों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। इसका असर आपकी इनकम पर भी पड़ेगा। किसी भी अनैतिक कार्य के प्रति रुचि ना लें। ऑफिस का काम समय से न करने की वजह से कुछ समस्याएं आती रहेंगी। घर में सुख-शांति और उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें।
वृश्चिक –
किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा तथा भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती है। आप अपनी सूझबूझ से घर परिवार संबंधी समस्याओं को भी आसानी से सुलझा देंगे। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ उदासी सी महसूस होगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोएं। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।
कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सार्थक साबित होंगे। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। इस समय कहीं भी बड़ी राशि लगाना उचित नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों को अपने बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वार्तालाप और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। कुछ समय प्राणायाम में और प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
धनु –
घर की देखरेख और सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवारजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। कहीं से अच्छे तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है। अति आत्मविश्वास और ईगो की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्म मनन करें तथा अपने व्यवहार में समय अनुसार परिवर्तन लाएं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेना उचित रहेगा। बिजनेस के कामों से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। इससे आपके काम और नाम को पहचान मिलेगी। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद भी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव रह सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंध और अधिक मधुर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। बदन दर्द और बुखार की परेशानी रहेगी। तुरंत इलाज लें।
मकर –
आपकी सशक्त कार्यप्रणाली से बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे।
ध्यान रखें कि भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है। ध्यान रखें कि व्यावसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी में लिया फैसला गलत साबित हो सकता है। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
वर्तमान वातावरण की वजह से आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।
कुंभ –
आज कुछ नई संभावनाएं आपको मिलने वाली हैं। बेहतर समय का सम्मान करें। आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि आपकी उन्नति में सहायक रहेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस समय आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लक्ष्य हासिल करने के लिए अथक प्रयासों की भी जरूरत है। अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप आसानी से निभा सकें। कारोबार में समय अनुसार अपने निर्णयों और योजनाओं को अंजाम देना जरूरी है। कुछ नई योजनाओं पर भी विचार होगा। अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान भी हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।
मीन –
आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए उपलब्धियां वाला है। कई नई जानकारियां और अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना उचित रहेगा। ज्यादा कल्पनाएं ना करें तथा हकीकत का भी सामना करें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहें। किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए बेहतर है कि उसकी वापसी पहले सुनिश्चित कर लें। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियां आपको असमंजस की स्थिति में डाल सकती हैं। बेहतर होगा सभी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सारे फैसले खुद लेने की कोशिश करें। किसी भी पार्टी के साथ व्यापारिक डील करते समय उचित आत्मविश्वास बनाकर रखें।
घर में सुख-शांति रहेगी। अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से कब्ज, अफरा, गैस आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यवस्थित रहें और योगा, मेडिटेशन जरूर करें।
