उपभोक्ता दिवस: दि हेरिटेज पब्लिक स्कूल में किया गया  ग्राहक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

उपभोक्ता दिवस: दि हेरिटेज पब्लिक स्कूल में किया गया  ग्राहक संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Spread the love

 

देहरादून।  नकरौंदा (डोईवाला) में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड  द्वारा   द हेरिटेज पब्लिक स्कूल नकरौंदा में ‘संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों  ने सहभागिता की।  संवाद कार्यक्रम में प्रांत के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिरोही ने छात्रों और अभिभावकों से संवाद कर ग्राहकों के अधिकार, धोखाधड़ी से बचाव, साइबर क्राइम, जागरूक ग्राहक, एवं बाल सुरक्षा विषयों पर प्रकाश डाला। छात्रों ने भी  अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर  सिरोही ने  छात्रों और अभिभावको को हर खरीदी पर बिल लेने का संकल्प दिलाया।  इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री एडवोकेट हरिशंकर सिंह  ने  कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा उपभोक्ताओं की मदद के लिए नकरौंदा में ग्राहक मार्गदर्शन भी खोला जा रहा है, जिसमें ग्राहकों की समस्याओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर  लक्ष्मी पुंडीर , आरती रावत, तान्या चौधरी, दीपक सिंह, प्रीति सिंह, आयुषी पुंडीर, संजीवनी व रीतिका आदि उपस्थित थे।

Parvatanchal