शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 25 दिसंबर 2022

मेष –
 आज दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। आपका कोई सपना साकार होने वाला है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। ध्यान रखें, आलस और तनाव जैसी स्थिति आपके कार्यों में बाधाएं डाल सकती है। अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी काम पर पूरा समर्पण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। किसी-किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें।
वृष –
आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। कोई धोखा हो सकता है। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें। बिजनेस में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। बिजनेस में बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।
 सर्दी की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। मौसम के अनुकूल वस्तुओं का अधिक सेवन करें।
मिथुन –
आज आपका कोई उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ तनाव रह सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा। व्यावसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।
कर्क –
आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। परंतु यह समय उनके स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का है। अगर किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना चल रही है तो अभी उस पर पुनर्विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। पति-पत्नी की एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। इससे आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां भी बढ़ेंगी। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
सिंह –
अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा, जिससे दिन बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी।
परिवार जनों के बीच प्रेम तथा सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। सर्दी की वजह से आलस और थकान महसूस होगी। पोल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
कन्या –
अपनी कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। परंतु भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। किसी रिश्तेदार का घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपसी विचारों का भी सकारात्मक आदान-प्रदान होगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से अपने नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। यह समय व्यक्तिगत कार्यों को पूर्ण करने का है। बिजनेस में आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। सतर्क रहना जरूरी है। किसी सहयोगी की मदद से अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक अथवा डिनर पर जाने का भी माहौल बन सकता है।एलर्जी और खांसी-जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
तुला –
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इस वजह से आप भारी नुकसान कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान बनाए रखें, जिससे कि वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। बिजनेस संबंधी हर गतिविधि पर नजर रखें। लापरवाही की वजह से कस्टमर टूट सकते हैं। हालांकि अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी सामंजस्य बैठाना जरूरी है। दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकता है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।
वृश्चिक –
पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति चल रहे व्यवधान दूर होंगे। अपने कार्यों के प्रति फोकस रहें। अपनी प्रतिभा और नॉलेज को पहचानें। इस समय मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से कुछ संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर सुधार लाएं। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण ना करें। पब्लिक रिलेशन में आपकी अच्छी इमेज होने की वजह से नए अनुबंध मिलेंगे और बिजनेस में गति आएगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग संबंधी कामों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस आज कुछ मंद रहेंगे। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां और मधुरता बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
धनु –
घर, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटों में भी आज कमी आएगी। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके तथा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी इस कमी को सुधारें तथा कर्म प्रधान बनें। अव्यवस्थित तथा शांत बने रहने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेद का असर आपके बिजनेस में काम करने के तरीको पर भी पड़ेगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच कराते रहें।
मकर –
घर के रखरखाव संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, उसका आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। अपने काम समय पर पूरे करने की जरूरत है। आलस और लापरवाही से व्यवधान भी आ सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
नकारात्मक विचारों की वजह से आपके आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
कुंभ –
परिवार जनों के साथ घर की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श होंगे और उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल भी सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने या खोने जैसी संभावना लग रही है। इस समय दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। मार्केटिंग बिजनेस में काम करने वाले लोगों को टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें।
मीन –
आज आप अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों के मान-सम्मान व आदर में कमी ना आने दें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होगी। ध्यान रखें कि छोटी-मोटी बातों पर उलझना आपके ही मनोबल को कमजोर करेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने से कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार होगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ भी समय व्यतीत करने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर पर जरूर जाएं। सेहत अच्छी रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी सेहत को लेकर सजग रहें।

Parvatanchal