सियासी तड़का: पूर्व सीएम हरीश रावत ने राहुल गांधी को  लियोनल मेसी और खडगे को बताया काइलिन एमबापे

सियासी तड़का: पूर्व सीएम हरीश रावत ने राहुल गांधी को  लियोनल मेसी और खडगे को बताया काइलिन एमबापे
Spread the love
देहरादून। पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक बार फिर सियासी गलियारों में लफ्जों की फुलझड़ी छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट  साझा करते हुए राहुल गांधी को मेसी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को एमबापे बताते हुए लिखा है कि ‘…और  कमाल ये है कि यहां दोनों एक ही टीम में हैं।’ हरीश रावत द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में राहुल गांथी  अर्जेंटीना और खडगे फ्रांस की फुटबाल जर्सी में दिखाए गए हैं। रावत की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की यादें अब भी फुटबाल प्रेमियों के अंदर ताजा हैं।
मेसी और एमबापे
रोमांच से भरपूर इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा दो खिलाड़ियों की हुई। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और फ्रांस के खिलाड़ी काइलिन एमबापे की। मेसी ने देश को खिताब दिलाया तो एमबापे ने गोल की हैट्रिक लगाकर अपना दम दिखाया। अब उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी को मेसी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एमबापे बताते हुए लिखा कि कमाल है कि यहां दोनों एक ही टीम (कांग्रेस) में हैं।

Parvatanchal