बड़ी खबर: कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न, मारपीट और तोड़फोड़ की भी आई हैं खबरें

बड़ी खबर: कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न, मारपीट और तोड़फोड़ की भी आई हैं खबरें
Spread the love
देहरादून। कोरोना के कारण 2 साल बाधित रहे छात्र संघ चुनावों के लिए राज्य के सभी 123 महाविघालयों में आज सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान 2 बजे संपन्न हो गए। इस दौरान कुछ स्थानों से छात्र गुटों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की खबरें भी मिली है। छात्र संघ चुनावों के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
तीन साल बाद राज्य में हो रहे छात्र संघ चुनावों को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। राजधानी दून के डीएवी महाविघालय, डीबीएस कॉलेज तथा एमकेपी सहित सभी महाविघालय में सुबह 8 बजे से ही मतदान के लिए छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इस बार सभी छात्र-छात्राओं को वोटिंग के लिए आई कार्ड अनिवार्य किया गया था तथा किसी को भी आई कार्ड के बिना मतदान की अनुमति नहीं दी गई थी।
उधर मसूरी से प्राप्त समाचार के अनुसार एमपीजी कॉलेज में भी सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। कॉलेज में कुल वोटर 896 हैं जबकि चुनाव मैदान में 20 प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में यहां एनएसयूआई के प्रत्याशी ने एबीवीपी प्रत्याशी को 3 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मुकाबला है।
नैनीताल से प्राप्त समाचार के अनुसार यहां बीबीएस कैंपस में भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। अल्मोड़ा से प्राप्त समाचार के अनुसार यहां सोबन सिंह जीना कॉलेज में मतदान शांतिपूर्ण रहा यहां इस बार 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 400 मतदाताओं को करना है। चुनाव परिणाम आज शाम 8 बजे तक आने की उम्मीद है।

Parvatanchal