आगमन: उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, मेडिकल छात्रों को प्रदान कीं डिग्रियां

आगमन: उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, मेडिकल छात्रों को प्रदान कीं डिग्रियां
Spread the love
देहरादून। शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  उत्‍तराखंड पहुंचे। यहां वे स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल हुए।
विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर मौजूद रहे। उत्‍तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति विजय धस्माना भी मंच पर मौजूद रहे।
शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए।फोटो डी 2

छात्र संघ चुनावः एमकेपी में दो गुट की छात्राएं भिड़ीं, हल्द्वानी एमपीजी कालेज में मतदान के दौरान हंगामादेहरादून। मतदान के दौरान महादेवी कन्या पाठशाला पीजी कालेज में कैंपस के अंदर प्रचार को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआइ गुट की छात्राएं भिड़ गयी। दोनों ने एक दूसरे पर नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया। एबीवीपी से जुड़ी छात्राओं ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता आकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, एनएसयूआई ने भी एबीवीपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 से 15 साल पहले जो छात्रसंघ चुनाव जीते थे वह कैंपस पहुंचकर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। कालेज के मुख्य गेट पर लगी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने किसी तरह दोनों गुट की छात्राओं को समझकर वापस भेजा। साथ ही मतदान करने के बाद छात्राओं को कैंपस में न रुकने की अपील की। उधर, मतदान के दौरान हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के बाहर हंगामा हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया के समर्थकों को पीट दिया गया। आरोप है कि एबीवीपी के एक पदाधिकारी ने रश्मि के कुछ समर्थकों को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही कुर्सियां फेंककर बैनर, पोस्टर फाड़ दिए। वहीं एबीवीपी के अन्य समर्थकों ने सड़क पर खड़ी एक युवक की कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।प्रदेश के 119 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व चार सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों यानि कुल 123 महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। गौरतलब है कि शनिवार की शाम को सभी कालेजों के छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Parvatanchal