विवाद:  थाना प्रभारी की शिकायत लेकर सीएम के पास पहुंचे चैंपियन, बदसलूकी करने का लगाया आरोप

विवाद:  थाना प्रभारी की शिकायत लेकर सीएम के पास पहुंचे चैंपियन, बदसलूकी करने का लगाया आरोप
Spread the love
देहरादून। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने डालनवाला प्रभारी निरीक्षक एन के भट्ट पर नशे में धुत होकर उनके बेटे के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। उसके बाद डालनवाला थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और थाने में इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने और धमकाने के मामले में चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, अब चैंपियन ने सीएम धामी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है। मालूम हो कि  डालनवाला थाना के प्रभारी निरीक्षक ने पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।  वहीं पूर्व विधायक का आरोप है कि बीते मंगलवार को डालनवाला थाना प्रभारी एन के भट्ट ने दिलाराम चौराहे के पास उनके पुत्र की गाड़ी रोककर उससे बदसलूकी की। चैंपियन का आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो डालनवाला प्रभारी निरीक्षक नशे में धुत था। उसने उनसे बात तक नहीं की, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में एसएसपी और डीजीपी से जांच की मांग भी की थी। उसके बावजूद उनके उपर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद चैंपियन ने सीएम से मुलाकात की।

Parvatanchal