आवाज: सीपीएम ने भी उठाई विधान सभा भर्ती प्रकरण में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा एवं सचिवालय में की गई बैकडोर भर्तियों में संलिप्त प्रभावशाली लोगों तथा राजनैतिक दलों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है ।
पार्टी के राज्यसचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि भाजपा सरकार एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस प्रकरण से जुडे़ छोटे लोगों के खिलाफ तो कार्रवाई की गई किन्तु प्रभावशाली लोगों एवं राजनेताओं के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से बच रही है,जो भाजपा सरकार का दोगलापन साबित करता है ।
पार्टी ने सभी दोषियों के खिलाफ कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।