शिकंजा: एसटीएफ ने दबोचे दो इनामी बदमाश, गिरफ्तार  लोगों में  फौजी की  हत्या का  आरोपी भी शामिल 

शिकंजा: एसटीएफ ने दबोचे दो इनामी बदमाश, गिरफ्तार  लोगों में  फौजी की  हत्या का  आरोपी भी शामिल 
Spread the love
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से चलाए इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने हरिद्वार में फौजी की हत्या करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि पिछले 24 घण्टों के अन्दर एसटीएफ टीमों ने अलग-अलग जगहों से दो इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की है।
इनमें एक इनामी अपराधी सुमित निवासी ग्राम चुलकाना, थाना समलखा, पानीपत (हरियाणा) ने 25 जुलाई 2022 को डाक कावड़ यात्रा के दौरान भारतीय सेना में तैनात जवान कार्तिक, निवासी सिसौली, मुजफ्फरनगर को लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में थाना रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे भी एसटीएफ की कुमांऊ यूनिट ने रविवार देर रात बाजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की सभी टीमों की ओर से अलग-अलग राज्यों में इनामियों की गिरप्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिसके तहत अब तक पिछले 1 महीने में 13 इनामियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Parvatanchal