शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Hospital add
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 17 दिसम्बर 2022 

मेष:
दिन का ज्यादातर समय फाइनेंस संबंधी कामों में बीतेगा। आपको मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। घर में वास्तु के नियमों का पालन करने से सकारात्मकता आएगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने से सुकून रहेगा। ध्यान रखें कि गुस्से और ईगो की वजह से आपके हाथ से कोई खास उपलब्धि निकल भी सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। इस समय व्यवसाय संबंधित निर्धारित यात्राओं को टालना उचित है। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट हासिल करने मे दिक्कत रहेगी। अधिकारियों से मदद भी मिलेगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। सेहत संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं चलती रहे रहेंगी, परंतु चिंता करने जैसी स्थिति नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
वृष:
 किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। नजदीकी लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। आपसी विचारों का आदान-प्रदान भी होगा। इस समय उचित बजट बनाकर चलना जरूरी है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। बिजनेस में तेजी आएगी। काम करने के तरीकों में सुधार लाने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध खराब न करें। सरकारी ऑफिस में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। दूसरों के मामले में ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में लापरवाही करना दूरियां ला सकता है। मेडिटेशन, व्यायाम आदि के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
मिथुन:
आज दिन भर किसी ना किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी भी प्लानिंग पर काम करने से पहले विचार करना जरूरी है। इससे आप अपनी कमियों मे सुधार लाकर अच्छे नतीजे हासिल कर सकते हैं। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। समझदारी से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। कारोबारी मामलों में परेशानियां रहेंगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के काम ऑनलाइन करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। तनाव लेने के बजाय धैर्य और संयम से रहना फायदेमंद होगा। समस्याओं को सुलझाने में जीवन साथी तथा परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। इस समय पेट दर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हल्का आहार लें तथा उचित इलाज भी अवश्य लें।
कर्क:
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अनुकूल रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर भी कोई प्लानिंग होगी। युवाओं को कोई कंपटीशन संबंधित उचित परिणाम मिल सकते हैं। आपके वहम और जिद्दीपन जैसे स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने अथवा भूलने की वजह से चिंता रहेगी। इस समय व्यावसायिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार रखें, इससे उनकी कार्य क्षमता में सुधार आएगा। नौकरी में काफी समय बाद अपना टारगेट हासिल करने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी में भी कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वासपूर्ण रिश्ता और गहरा होगा। युवाओं को प्रेम संबंधों के जाहिर होने से पारिवारिक नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। नियमित जांच भी करवाते रहें। सावधानी बरतने से स्वस्थ रहेंगे।
सिंह:
किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। लोग आपकी योग्यता की सराहना करेंगे। दिन कुछ सामान्य ही व्यतीत होगा। आप अपनी योग्यता से मन मुताबिक कामों में सफलता पा लेंगे। किसी खास मित्र के साथ वैचारिक मतभेद की वजह से दूरियां आएंगी। अपनी उपलब्धियों को दूसरों के सामने जाहिर ना करें। आपके विरोधी जलन की भावना से नुकसान पहुंचा सकते हैं। युवा अपने करियर के प्रति सजग रहें।
व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह रहेंगी। कभी-कभी कोई फैसला लेने में दुविधा हो सकती है। बेहतर होगा किसी अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने की वजह से दिक्कतें आएंगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से और अधिक नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। कमजोरी और हल्का-फुल्का बुखार रह सकता है।
कन्या:
घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। आध्यात्म से जुड़ी किसी विशेष बात को गहराई से जानने में रुचि रहेगी। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी। किसी महत्वपूर्ण यात्रा को स्थगित करने का फैसला लेना सही है। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इस वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ भी सकता है।
 कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े जरूरी फैसले न लें। इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। ऑफिस में नकारात्मक लोगों से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान दें। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए परिवार में सलाह मशवरा हो सकता है। गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपना आहार-विहार ठीक रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपके लिए उचित रहेगा।
तुला: 
कोई भी मुश्किल आने पर किसी शुभचिंतक से विचार विमर्श करें, इससे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। उधार दिया पैसा वापिस लेने की संभावना है। समाज सेवी कार्य के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा।पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझें। इसकी वजह से आपके परिवार में भी तनाव रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। खर्च पर काबू रखना जरूरी है। समय अनुसार बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव करते रहना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों पर ज्यादा ध्यान दें। इससे बिजनेस को गति देने में मदद मिलेगी। नौकरी में किसी भी सहयोगी के साथ फालतू बहस में न उलझें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र से मुलाकात खुशी देगी। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
वृश्चिक: 
परिवार में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कायदे कानून बनाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। बच्चों के उचित व्यवहार से भी मन में सुकून रहेगा। संबंधियों के साथ फोन के जरिये कॉन्टैक्ट में रहें। इससे संबंधों में मधुरता रहेगी। मन में कोई दुविधा रहने की वजह से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थिति रह सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करें। प्रकृति के सानिध्य में भी रहें। घर की कोई खास वस्तु खराब हो सकती है। कोई भी व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
 स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती हावी रहेगी।
धनु:
दिनभर कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, परंतु साथ ही अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम भी मिलेंगे। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा। खुद को व्यस्त रखें तथा मन में किसी को भी लेकर नकारात्मक विचार बिल्कुल ना आने दें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं, परंतु आप इस प्रकार की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में ही मग्न रहें।
मार्केटिंग संबंधी बिजनेस मंदी की स्थिति में ही रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी। सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें। कोई कंप्लेन हो सकती है।पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी  रह सकती है।
मकर:
आज अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय अन्य सदस्यों की भी सलाह को अवश्य महत्व दें। समाजसेवी संस्थाओं के प्रति भी आपका योगदान आपको आत्मिक सुकून देगा।
कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर चिंता करने के बजाय धैर्य और संयम से काम लें। समय अनुसार परिस्थितियां व्यवस्थित भी होती जाएंगी। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। अत्यधिक व्यस्तता आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा इनकम की उम्मीद नहीं है। फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य सावधानी से करें, कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार की अधिकता से परेशान रहेंगे।
 जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा तथा आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। समय-समय पर उचित आहार और आराम लेना भी जरूरी है। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी।
कुंभ –
कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। सही समय पर सही निर्णय लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय अपनी निजी बातों को शेयर ना करें। अगर आपके किसी कार्य में रुकावट आती है, तो इसका मुख्य कारण आपके अनुभव में कमी ही होगा। घर में होने वाली छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, इससे व्यवस्था बेहतर रहेगी। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां ऑनलाइन और फोन द्वारा ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा ना होने की वजह से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा सभी सदस्य आपस में बैठकर मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। मौसमी बीमारी नजला जुकाम और बुखार रह सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
मीन:
 फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण शुभ सूचना मिलेगी तथा किसी प्रिय मित्र से भी बातचीत होगी। मुश्किल समय में कोई राजनैतिक सहायता भी मिल सकती है। निवेश करने संबंधी कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो देर न करें। आपको निश्चित ही फायदा होने वाला है। ग्रह स्थिति ज्यादा सकारात्मक नहीं है। शेयर, सट्टा आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, क्योंकि इस समय नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की भी सलाह अवश्य लें। कारोबारी मामलों में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी परंतु वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है। किसी नए कार्य को लेकर बनाई गई योजना लंबित हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे। किसी खास मित्र का सहयोग आप की कई समस्याओं को हल करेगा तथा प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। अनियमित खानपान और दिनचर्या की वजह से छाती में जलन और गैस की दिक्कत रह सकती है। फल आदि अधिक मात्रा में सेवन करें और संतुलित आहार लें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

Parvatanchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!